फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The district was in the grip of terror when the murder took place... now, it is defined by its industries.

Muzaffarnagar News: जब हत्या हुई तब दहल रहा था जिला...अब उद्योगों से पहचान

Tue, 07 Jul 2026 01:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
The district was in the grip of terror when the murder took place... now, it is defined by its industries.
मुजफ्फरनगर। तितावी क्षेत्र के मांडी गांव के राजबीर हत्याकांड में सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से मुजफ्फरनगर की पिछले 16 साल की तस्वीर भी अदालत में पेश की गई। वारदात के वक्त के हालात, मुजफ्फरनगर दंगा, गैंगस्टर विक्की त्यागी की कोर्ट में हत्या और भौकाल वेब सीरीज का जिक्र किया। अदालत ने यह भी कहा कि अब तस्वीर बदल गई है, जिले की पहचान अब उद्योगों से हो रही है।
विज्ञापन

सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी कुलदीप कुमार ने ट्रायल के दौरान तर्क प्रस्तुत किया कि जिस समय राजबीर सिंह की हत्या हुई, तब तमाम गैंगों का आतंक था और भाड़े पर हत्याएं होती थी। मुजफ्फरनगर की छवि क्राइम कैपिटल की बन गई थी। पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई गिरोह जिले में प्रभाव रखते थे। गन्ना बेल्ट होने के कारण आर्थिक हितों, ठेकों और भूमि विवादों से जुड़े हिंसक संघर्ष भी होते रहते थे।
विज्ञापन

क्षेत्र में उस समय राजनीतिक संरक्षण और अपराध के गठजोड़ की चर्चा होती रही। 2013 के सांप्रदायिक दंगों में कई लोगों की हत्याएं हुई। गैंगस्टर विक्की त्यागी की 16 फरवरी 2015 को कोर्ट में गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिले से जुड़ी भौकाल वेब सीरीज में एक पुलिस अधिकारी के अपराध नियंत्रण की कहानी भी दिखाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैसले में लिखा कि वर्तमान समय में पुलिस अभियानों, कानून व्यवस्था में सुधार और अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस पॉलिसी, फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन से स्थिति में बदलाव है। अपराध की दर में कमी आई है। वर्तमान में मुजफ्फरनगर जनपद की छवि विशाल औद्योगिक इकाइयों और धार्मिक ऐतिहासिक विरासत के रूप में होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed