{"_id":"64886ac1e4b049eb2a095a74","slug":"the-director-of-godiya-math-made-serious-allegations-against-the-family-members-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-1700-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: गोड़ीय मठ के संचालक ने परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: गोड़ीय मठ के संचालक ने परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप
विज्ञापन
आश्रम में घुसकर मारपीट करने और धमकी देने का आरोप, पुलिस ने जांच शुरू की
मां की तेरहवीं के नाम पर दो लाख लेने का प्रयास करने का भी आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
भोपा (मुजफ्फरनगर)। शुकतीर्थ गोड़ीय मठ के संचालक भक्ति भूषण गोविंद महाराज ने अपने परिवार के लोगों पर आश्रम में घुसकर मारपीट करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। मां की शोक सभा के नाम पर दो लाख रुपये जबरदस्ती वसूलने का प्रयास करने का भी आरोप लगाया है। मठ संचालक ने समर्थकों के साथ थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की।
शुकतीर्थ गोड़िया मठ के संचालक भक्ति भूषण महाराज ने पुलिस से शिकायत की। बताया कि मां कमला देवी की मौत के बाद से ही परिवार के लोग उनके साथ मोबाइल पर गाली गलौज कर रहे है। मंगलवार को उसके भाई-भतीजों सहित लगभग आधा दर्जन लोग आश्रम पहुंचे और मारपीट की। जान से मारने की धमकी भी दी।
भक्ति भूषण का कहना है कि परिवार के लोगों ने आश्रम के बजाए सिसौली जाकर शोक सभा की जिद की। आरोप है कि मां की तेरहवीं के नाम पर उससे दो लाख रुपये जबरदस्ती लेने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी का कहना है कि प्रार्थना पत्र ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
ये है मामला
चार दिन पूर्व लक्ष्मण विहार निवासी कमला देवी की मौत हो गई थी। भक्ति भूषण महाराज का कहना है कि उसी दिन बड़े भाई के बेटे की शादी थी। भतीजे ने शादी में विघ्न ना पड़े, इसलिए कमला देवी का शव प्राइवेट अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया था। अस्पताल में लिखकर दिया था कि 12 जून को शव को ले जाएंगे। मां की मौत की सूचना मिलने पर वह काफी जद्दोजहद के बाद शव को अपने साथ ले आए और शुकतीर्थ के श्मशान घाट पर सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में अंतिम संस्कार कर दिया था।