{"_id":"68e0394a72dbd9842b00d217","slug":"the-direction-of-garbage-collection-vehicles-will-be-recorded-in-the-file-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-155743-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: फाइल में दर्ज होगी कूड़ा कलेक्शन वाहनों की दिशा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: फाइल में दर्ज होगी कूड़ा कलेक्शन वाहनों की दिशा
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन में किसी भी लापरवाही को आसानी से पकड़ा जा सकेगा। शहर के सभी 55 वार्डों की गलियों को केएमएल (कीहोल मार्कअप लैंग्वेज) फाइल में दर्ज किया जा रहा है। इससे कूड़ा कलेक्शन के लिए जिस भी गली में गाड़ी नहीं जाएगी तो फाइल पर दिख रही उसी गली पर लाल निशान दर्ज हो जाएगा।
नगर पालिका ने डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की जिम्मेदारी जेएस एनवायरो कंपनी को सौंपी गई है। कंपनी टिपर वाहनों के जरिये घरों से कूड़ा कलेक्ट कराती है। कूड़ा कलेक्शन में किसी भी कोताही को अब तकनीक के माध्यम से पकड़ लिया जाएगा।
कंपनी प्रबंधक नितेश चौधरी ने बताया कि कंपनी को शीघ्र ही 44 टिपर वाहन और मिलने वाले हैं। उन्होंने पूरे शहर की गलियों की केएमएल फाईल तैयार कराई है। इसका उपयोग भौगोलिक डेटा जैसे रेखाएं आदि तैयार करने में किया जाता है। सामान्य अर्थ में सभी वार्ड की प्रत्येक गलियों को एक नक्शे पर बना दिया गया है। जिस भी गली में गाड़ी जाएगी वह हरी हो जाएगी। कूड़ा कलेक्शन के लिए न पहुंचने वाली गली पर लाल रंग आ जाएगा। इससे पता चल जाएगा कि कौन सी गली से कूड़ा कलेक्ट हुआ और किस गली से नहीं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कंपनी को शीघ्र ही 44 टिपर वाहन और मिलने वाले हैं। ईओ पालिका डॉ.प्रज्ञा सिंह ने बताया कि रि टेंडरिंग के कारण टिपर वाहन नहीं आ पाए। टेंडर खुलने पर शीघ्र ही वाहनों की आपूर्ति नगर पालिका की ओर से की जाएगी।