फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The depot received five new mini buses, will operate in rural areas

Muzaffarnagar News: पालिका बोर्ड बैठक में सभी प्रस्ताव पास, तीन सभासदों ने किया विरोध

Sat, 30 Aug 2025 02:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 30 Aug 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
The depot received five new mini buses, will operate in rural areas
फोटो समाचार
विज्ञापन

खतौली। नगर पालिका परिषद में आहूत बोर्ड बैठक में रखे गए तीन प्रस्तावों को हरी झंडी मिल गई। सभी प्रस्ताव पास किए गए। तीन सभासदों ने बोर्ड बैठक तथा प्रस्तावों का विरोध किया।
शुक्रवार दोपहर बाद साढ़े तीन बजे पालिकाध्यक्ष हाजी शाहनवाज अली की अध्यक्षता में नगर पालिका बोर्ड बैठक आहूत की गई। ईओ राजीव कुमार ने सभासदों के समक्ष तीन प्रस्ताव रखे। इसमें गत बोर्ड बैठक एवं बैठक में पारित प्रस्तावों पर विचार विमर्श, मेला श्रावणी छड़ियान वर्ष 2025 ठेका नीलामी अनुमोदनार्थ तथा मेला श्रावणी छड़ियान में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों को कराए जाने पर विचार होना था। सभासदाें के सामने रखे गए तीनों प्रस्ताव को बहुमत से पास किया गया। बोर्ड बैठक में डॉ हारुन, असद खान, अमित चौधरी, मनीषा, आसमा परवीन, सोनू फरीदी, शगुफ्ता परवीन, विशाल तोमर, पुष्पा रानी, संतोष गुर्जर समेत 19 सभासद मौजूद थे।
विज्ञापन

-------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन सभासदों किया विरोध
बोर्ड बैठक की कार्रवाई पर सभासद मनोज कुमार, अफरोज तथा सददाम ने विरोध किया।मनोज और अफरोज ने आपत्ति दर्ज कराई। बताया कि बैठक का एजेंडा कम से कम सात दिन पहले सदस्यों को प्राप्त हो जाना चाहिए। दो दिन पहले उनको एजेंडा मिला। ऐसे में महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा अधूरी रहने से लोकतांत्रिक प्रक्रिया प्रभावित होती है। मांग की है कि अधिनियम के प्रावधानों का कड़ाई से पालन न करने वाले लोगों पर जांच कर सख्त कार्रवाई किए जाने, सूचना नियमानुसार समय से पहले दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed