फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The defaulter beat up the electricity department employee

Muzaffarnagar News: बकाएदार ने विद्युत विभाग कर्मचारी से की मारपीट

Thu, 19 Dec 2024 07:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 07:30 AM IST
विज्ञापन
The defaulter beat up the electricity department employee
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खतौली। गांव पलड़ी में एक उपभोक्ता ने विद्युत कर्मचारियों के साथ अभद्रता की। वहीं एक कर्मचारी के साथ मारपीट की गई। टीम ने किसी प्रकार भाग कर अपनी जान बचाई। इस संबंध में विद्युुत निगम के अवर अभियंता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।

सराय रसूलपुर अंतवाड़ा बिजलीघर के अवर अभियंता सुनील कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि ओटीएस योजना के अंतर्गत गांव पलड़ी में कैंप लगाया गया था। इसमें विद्युत निगम के बकायादारों को बिल जमा करने, ओटीएस योजना की जानकारी दी जा रही थी। साथ ही बकायादारों को नोटिस भी दिए जा रहे थे। टीम जब गांव में एक बकाएदार के घर पर पहुंची और उसे योजना की जानकारी देकर नोटिस देने लगी तो ग्रामीण ने नोटिस लेने से मना कर दिया। आरोप है कि उसने टीम में शामिल डीजी टू लाल सिंह, संविदा लाइनमैन महेश कुमार के साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर लाइनमैन महेश को मारपीट कर घायल कर दिया। टीम ने किसी तरह भाग कर जान बचाई। थाना पुलिस का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed