फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The death of a child from the bus collision

बस की टक्कर से बच्ची की मौत

Thu, 12 May 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 12 May 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
The death of a child from the bus collision
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली के मेघाखेड़ी गांव में बस की साइकिल में टक्कर लगने से एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि दो छात्र घायल हो गए।  पुलिस ने घायल छात्रों को चिकित्सालय में भर्ती कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। चालक बस को घटनास्थल पर ही छोड़कर भाग गया।  
विज्ञापन


घटना के घंटों बाद ग्रामीणों ने पचेंडा रोड के पास एनएच-58 पर करीब एक घंटे तक जाम लगाए रखा। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की। अधिकारियों के आश्वासन के बाद ही ग्रामीणों ने जाम खोला।
विज्ञापन


पचेंडा खुर्द निवासी बालेंद्र की बेटी प्रियांशी (7) मेघाखेड़ी के प्राइमरी स्कूल में कक्षा दो में पढ़ती थी। इसके साथ छोटे भाई विक्रांत (4) का भी इसी वर्ष दाखिला कराया गया है। इनके साथ गांव के ही पप्पू का बेटा भोला उर्फ राजू (9) भी पढ़ता है। बुधवार दोपहर करीब एक बजे स्कूल की छुट्टी होने के बाद तीनों साइकिल से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइकिल भोला चला रहा था, बाकी दोनों भाई-बहन आगे पीछे बैठे थे। मेघाखेड़ी में ही स्कूल से कुछ आगे निकलने पर सामने आई बस की साइकिल से टक्कर हो गई।

तीनों मासूम बस की चपेट में आ गए, जिसमें प्रियांशी की कुचले जाने से मौके पर ही मौत हो गई और बाकी दोनों बच्चे वहीं गिरकर घायल हो गए। दुर्घटना होते ही गांव में हड़कंप मच गया। चालक बस को मौके पर ही छोड़कर भाग गया। सूचना पर एसपी सिटी संतोष मिश्रा कई थानों की फोर्स के साथ पहुंचे और घायल मासूमों को जिला चिकित्सालय भिजवाया। पुलिस ने शव को भी   मौके से उठा लिया।

ग्रामीण और परिजन भी चिकित्सालय पहुंचे और घायलों के उपचार में जुट गए। करीब एक घंटे बाद ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर एनएच-58 बाईपास पर पचेंडा रोड पर जाम लगा दिया।


ग्रामीण पीड़ित परिवार को सरकार से मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी डॉक्टर तेजवीर सिंह ने ग्रामीणों को उचित मुआवजा दिलाने का वायदा किया तो ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। प्रशासन ने गांव में एहतियातन फोर्स तैनात कर दिया है। इस दौरान नई मंडी, महिला थाना, सिविल लाइन  थानों का फोर्स मौके पर मौजूद रहा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed