फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The dead body of the young man was removed from the grave and sent for postmortem.

Muzaffarnagar News: युवक का शव कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Sat, 04 Feb 2023 04:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Feb 2023 04:47 PM IST
विज्ञापन
The dead body of the young man was removed from the grave and sent for postmortem.
11 जनवरी को युवक ने कर ली थी आस मोहम्मद ने आत्महत्या
विज्ञापन

परिजनों ने एक सूदखोर पर लगाया था परेशान करने का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। सूदखोर के उत्पीड़न से परेशान होकर आत्महत्या करने वाले युवक के शव को एसडीएम और सीओ जानसठ की मौजूदगी में कब्र से बाहर निकाला गया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं।
मोहल्ला मुश्तर्क निवासी आस मोहम्मद पुत्र इमामुद्दीन कस्बे में एक परचून की दुकान पर कार्य करता था। आस मोहम्मद ने 11 जनवरी को विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के उसके शव को दफना दिया था। कुछ दिन बाद मृतक के मोबाइल से उसके साले को एक ऑडियो मिली थी, जिसमें एक व्यक्ति उसको अपने रुपये मांगते हुए गाली गलौज कर धमका रहा था।
विज्ञापन

मृतक के साले आकिल निवासी जेई नंगला थाना भावनपुर ने 25 जनवरी को ऑडियो के आधार पर मोहल्ला पड़ाव चौक निवासी महकार सिंह पर अपने जीजा को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। शनिवार को एसडीएम जानसठ अभिषेक कुमार व सीओ जानसठ शकील अहमद की मौजूदगी में मीरापुर पुलिस ने मृतक की कब्र खुदवाकर उसके शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । सीओ शकील अहमद ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed