फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The dead body of the teenager was jammed on the road, a scuffle between the police and the villagers

किशोरी का शव सड़क पर रख लगाया जाम, पुलिस और ग्रामीणों के बीच हाथापाई

Fri, 08 Jul 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
The dead body of the teenager was jammed on the road, a scuffle between the police and the villagers
जमीन पर टोपी, पुलिस पर विरोध की लाठी : मुजफ्फरनगर के लाड़पुर में किशोरी के मौत के बाद गुस्साए ग्राम - फोटो : MUZAFFARNAGAR
- भीड़ हटाने के लिए पुलिस ने लाठियां चलाई, जिसमें तीन ग्रामीण हुए घायल
विज्ञापन

- आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग, देर रात तक नहीं किया अंतिम संस्कार
- पोस्टमार्टम के बाद चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली (मुजफ्फरनगर)। बुधवार की रात हुए सड़क हादसे में किशोरी की मौत के बाद गुस्साए लाड़पुर के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार की दोपहर शव खतौली-जानसठ मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। मार्ग से हटाने के लिए पुलिस ने ग्रामीणों पर लाठियां फटकारी, जिसमें तीन ग्रामीण घायल हो गए। गुस्साए ग्रामीणों ने खतौली इंस्पेक्टर और पुलिस को दौड़ा लिया। ग्रामीणों ने आरोपी चालक की गिरफ्तारी होने तक अंतिम संस्कार से इन्कार कर दिया। देर रात तक गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।
लाड़पुर गांव में बुधवार को खेत में चारा लेने गई रीना और उसकी 12 साल की बेटी खुशी को अनियंत्रित कार ने कुचल दिया था। हादसे में किशोरी की मौत हो गई थी जबकि रीना मेरठ के अस्पताल में भर्ती है। बृहस्पतिवार को अपराह्न तीन बजे ग्रामीण पोस्टमार्टम के बाद खुशी का शव लेकर गांव पहुंचे। नाराज ग्रामीणों ने शव को जानसठ रोड पर रखकर जाम लगा दिया। खतौली इंस्पेक्टर संजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। मगर, ग्रामीण नहीं माने और टावर डालकर मार्ग को रोक दिया। करीब आधे घंटे बाद पुलिस ने लाठियां फटकारनी शुरू कर दी, जिससे मौके पर भगदड़ मच गई। ग्रामीणों ने शव को मुख्य मार्ग से अंदर घर के सामने गली में रख दिया। भीड़ एकत्र होकर पुलिस के सामने आ गई। लाठी-डंडे चले और हाथापाई हुई। खतौली इंस्पेक्टर भीड़ में घिर, जिनके साथ धक्का-मुक्की हुई। टोपी भी जमीन पर जा गिरी। गणमान्य लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कराया। देर रात तक शव घर के बाहर रखा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी कार चालक की गिरफ्तारी होनी चाहिए।
विज्ञापन

पुलिस की लाठियों से तीन ग्रामीण घायल
पुलिस ने बल प्रयोग किया। लाठी चलाई, जिसमें किरणपाल, राजकुमार और श्यामो देवी चोटिल हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने उनकी मांग मानने के बजाए लाठीचार्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खतौली-जानसठ मार्ग पर लगा जाम
शव सड़क पर रख दिए जाने से काफी देर तक खतौली-जानसठ मार्ग जाम रहा। पुलिस ने बल प्रयोग कर ग्रामीणों को हटाया और टावर को सड़क से हटाकर आवागमन शुरू कराया। पुलिस ने यातायात सुचारू रखने के लिए वाहनों को दूसरे मार्ग से भी निकाला।
कार चालक पर लगाया धमकी देने का आरोप
किशोरी के परिजनों ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि आरोपी कार चालक के परिजनों ने उनके घर आकर सुबह धमकी दी है। आरोपी का कहना है कि उन्होंने पुलिस को मोटी रकम दे दी है और उनका कुछ नहीं बिगड़ पाएगा। पीड़ित परिवार ने जानमाल का खतरा बताया है।

दुर्घटना में मौत हुई है, परिवार के लोग हत्या में मुकदमा दर्ज कराना चाहते हैं। पुलिस ने लाठीचार्ज नहीं किया है। आरोपी कार चालक की गिरफ्तार का प्रयास किया जा रहा है। - राकेश कुमार, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed