फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The dead body found in the forest was of Ashwani, the family confirmed

जंगल में मिला शव अश्वनी का ही था, परिजनों ने की पुष्टि

Wed, 22 Jun 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
The dead body found in the forest was of Ashwani, the family confirmed
पुरकाजी। गांव मांडला में कुछ दिन पूर्व मिला शव 25 वर्षीय युवक अश्वनी का ही था। परिजनों ने इसकी पुष्टि कर दी है। मौत किसी वजह से हुई, इसकी जानकारी के लिए पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव मांडला में शनिवार को एक शव पड़ा होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने कपड़ों के आधार पर शव की पहचान लापता अश्वनी के रुप में की थी। शव का चेहरा सड़ा गला होने के कारण परिजनों ने शव अश्वनी का होने से इंकार कर दिया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। बुधवार को पुलिस ने अश्वनी की पत्नी रजनी को थाने बुलाकर उससे पूछताछ की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गांव मांडला में जो शव मिला था, वह अश्वनी का ही था। शव के हाथ पर ओम लिखा था। इसी के आधार पर परिजनों ने शव अश्वनी का होने की पुष्टि की है। बुधवार को मृतक की पत्नी को थाने बुलाकर कुछ जरूरी जानकारी की गई है। अभी मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed