फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The danger of collapse of Nirgajani water mill bridge increased, wall constructed

Muzaffarnagar News: निरगाजनी पनचक्की पुल के गिरने का खतरा बढ़ा, कराई दीवार

Wed, 03 Sep 2025 01:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
The danger of collapse of Nirgajani water mill bridge increased, wall constructed
निरगाजनी पनचक्की रजबहे पुल के दोनों और दीवार बनाते मजदूर। संवाद
भोपा। ब्रिटिशकालीन निरगाजनी पनचक्की रजबहे पुल के नीचे की ओर से (गोलाई वाली डाट की) ईंट निकलने व ईंट खिसकने से पुल के गिरने का खतरा बढ़ा है। बारिश के चलते और बड़े खतरे को देखते हुए वाहनों की आवाजाही रोकने को लोक निर्माण विभाग ने पुल के दोनों ओर दीवार बनवाई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव निरगाजनी गंगनहर के निकट पनचक्की वाले रजबहे का पुल भी गंगनहर पुलों की तरह ब्रिटिशकालीन है। इस रजबहे के पानी से ही पनचक्की चलती है। यह पुल बरला, बसेड़ा-भोकरहेड़ी मार्ग का महत्वपूर्ण पुल है। वैसे तो पुल की हालत काफी समय से जर्जर है। पुल पर भारी भरकम व ओवरलोड वाहनों की भी आवाजाही रहती है। बारिश के चलते नीचे की और से पुल की ईंटें निकलने और खिसकने लगी हैं।
विज्ञापन

कोई हादसा ना हो लोक निर्माण विभाग ने पुल के दोनों ओर दीवार बनाकर समस्त वाहनों की आवाजाही को पूर्ण से बंद कर दिया हैं। क्षेत्र के किसानों के सामने खेतीबाड़ी के कार्य व चारे के लिए खेत में आने-जाने की समस्या भी पैदा हो गई है। लोक निर्माण विभाग के जेई विपिन कुमार का कहना है कि पुल सिंचाई विभाग में है और पुल पर बना मार्ग पीडब्ल्यूडी में आता है। कोई हादसा ना हो इसी के चलते पीडब्ल्यूडी ने वाहनों की आवाजाही रोकने को दीवार बनवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed