फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The current military deaths

इन्वर्टर के करंट से फौजी की मौत  

Fri, 02 Sep 2016 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 02 Sep 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
The current military deaths
शहीद के जनाजे में शामिल लोग। - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में सेना से छुट्टी लेकर माता-पिता को हज पर भेजने के लिए आए सेना के जवान की जान इन्वर्टर के करंट ने ले ली। परिवार में कोहराम मच गया। मेरठ से आए पंजाब इन्फेंटरी बटालियन के जवानों ने सैनिक को अंतिम सलामी दी। भारी भीड़ के बीच गमगीन माहौल में सैनिक को सुपुर्दे-खाक किया गया। 
विज्ञापन


शहर कोतवाली के किदवईनगर निवासी नवेद पुत्र मुस्तकीम सेना की पंजाब बटालियन  इन्फेंटरी में 2007 बैच का ग्रेनेडियर था। इस समय वह जम्मू-कश्मीर के पुंछ में तैनात था। माता-पिता को हज कराने के लिए सऊदी भेजने की खातिर 15 दिन पूर्व वह छुट्टी लेकर घर आया था। कई दिन पूर्व दोनों को उसने भेज दिया था। बुधवार रात इन्वर्टर से उसे करंट लगा तो वह बेहोश हो गया। परिजन उसे लेकर अस्पताल गए तो चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन


रास्ते में उसकी मौत हो गई। नवेद की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बृहस्पतिवार सुबह मेरठ से आए पंजाब इन्फेंटरी के जवानों ने नवेद को अंतिम सलामी दी। भारी भीड़ के बीच शव को कब्रिस्तान ले जाया गया, जहां उसे सुपुर्दे-खाक किया गया। परिजनों के अनुसार मृतक के दो लड़कियां और एक आठ माह का बेटा है, जिनका रो-रो कर बुरा हाल है। अंतिम यात्रा में शामिल होने वालों में पूर्व सांसद कादिर राना, सलमान सईद, राकेश शर्मा, सतेंद्र बालियान आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed