फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The cross-examination of the father of Shahnawaz who died in the riots started in the court.

Muzaffarnagar News: दंगे में मारे गए शाहनवाज के पिता से अदालत में शुरू हुई जिरह

Tue, 18 Jul 2023 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jul 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
The cross-examination of the father of Shahnawaz who died in the riots started in the court.
मुजफ्फरनगर दंगा
विज्ञापन

बचाव पक्ष ने वादी सलीम से जिरह की, अगली सुनवाई 28 जुलाई को होगी


अमर उजाला ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। कवाल कांड के दौरान मारे गए शाहनवाज की मौत के मामले में अदालत में जिरह हुई। बचाव पक्ष ने वादी सलीम से जिरह की। अगली सुनवाई 28 जुलाई को होगी।

कवाल कांड में ममेरे-फुफेरे भाई सचिन और गौरव की हत्या के अलावा शाहनवाज की भी मौत हुई थी। मृतक के पिता ने अदालत में वाद दायर किया था। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय संख्या सात के पीठासीन अधिकारी शक्ति सिंह प्रकरण की सुनवाई कर रहे हैं। मंगलवार को वादी सलीम अदालत में पहुंचे। बचाव पक्ष के अधिवक्ता अनिल जिंदल ने वादी से जिरह की। मामले में रविंद्र, बिशन सिंह समेत तीन आरोपी अदालत में हाजिर रहे। अन्य आरोपियों ने हाजिरी माफी प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन




ये था मामला
एसआईटी ने ममेरे-फुफेरे भाई गौरव और सचिन के हत्या के मामले में जांच के बाद आरोपपत्र कोर्ट में दाखिल किया था। 2018 को सात दोषियों को उम्रकैद की सजा हो चुकी है। शाहनवाज की मौत के मामले में छह आरोपियों को क्लीन चिट दी गई थी। एसआईटी की रिपोर्ट को सलीम ने अदालत में चुनौती दी थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकृत किया था। पीडि़त ने 30 मई 2018 को वाद दायर किया था, जिसमें रविंद्र सिंह, प्रहलाद, बिशन, तेंदू, देवेंद्र और जितेंद्र आरोपी बनाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed