फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The crime committed due to love-relationship

प्रेम-संबंधों के चलते दिया गया वारदात को अंजाम

Fri, 15 Oct 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
The crime committed due to love-relationship
मुजफ्फरनगर/शाहपुर। गांव दुल्हेरा में बुधवार शाम दो दोस्तों दीपक व पारस की हत्या में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। हत्याकांड के तार पड़ोसी जनपद शामली से भी जुड़े हो सकते हैं, जिसमें हत्या कहीं ओर करने के बाद शवों को दुल्हेरा में ले जाकर फेंका गया है। मामला प्रेम-संबंधों का नजर आ रहा है, जिसमें पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी देहात व सीओ बुढ़ाना थाने में ही डेरा डाले हुए हैं।
विज्ञापन

शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव दुल्हेरा निवासी घनिष्ठ दोस्तों दीपक व पारस के शव गांव में ही माजरा मार्ग स्थित दीपक की नलकूप पर पड़े मिले थे। दोनों दोस्त बुधवार को शाकंभरी देवी पर प्रसाद चढ़ाने के लिए बाइक पर गए थे, जिनकी बाइक भी शवों के पास ही खड़ी मिली थी। दोनों की गोली मारकर हत्या की गई थी, लेकिन घटनास्थल पर खून के निशान तक नहीं थे। सूत्रों के अनुसार, दोहरे हत्याकांड में पुलिस काफी हद तक खुलासे के नजदीक पहुंच चुकी है। मामला एक युवक के प्रेम-संबंधों से जुड़ा हो सकता है, जिसके तार शामली जनपद से भी जुड़े हुए हैं। वहीं, दीपक का गुम हुआ मोबाइल भी वारदात के खुलासे में अहम भूमिका में है। यही नहीं, दोनों युवकों की हत्या गांव दुल्हेरा में करने के बजाये कहीं ओर की गई है, जिनके शव बाद में किसी वाहन में लाकर माजरा मार्ग स्थित नलकूप पर फेंके गए। पुलिस ने मामले में शामली जनपद के साथ ही कई स्थानीय युवकों को भी हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। हत्याकांड के खुलासे के लिए एसपी देहात और सीओ बुढ़ाना शाहपुर थाने पर ही डेरा डाले हुए हैं और बहुत जल्द सनसनीखेज वारदात का खुलासा किया जा सकता है।
विज्ञापन

अपराह्न तीन बजे किया गया स्टेटस अपडेट
शाहपुर के गांव दुल्हेरा के सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड में दीपक का मोबाइल नहीं मिला है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अपराह्न तीन बजे दीपक के मोबाइल से स्टेटस अपडेट किया गया है, जिसमें दीपक एक युवती के साथ है। आशंका जताई जा रही है कि जहां से ये स्टेटस अपडेट किया गया, दोनों दोस्तों की हत्या वहीं की गई और शवों को किसी वाहन में ले जाकर दुल्हेरा में नलकूप पर डाल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में ही किया गया शवों का अंतिम संस्कार
गांव दुल्हेरा में दोनों घनिष्ठ दोस्तों की हत्या के बाद अफसरों के आदेश पर रात में ही उनके शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद देर रात में ही पुलिस सुरक्षा में दोनों के शव गांव ले जाए गए, जिनका गमगीन माहौल में रात में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि कई बिंदुओं पर घटना की जांच चल रही है। कुछ अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed