फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The country's economy will be strengthened by financial literacy - RBS Tomar

वित्त साक्षरता से मजबूत होगी देश की अर्थव्यवस्था- आरबीएस तोमर

Wed, 16 Feb 2022 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
The country's economy will be strengthened by financial literacy - RBS Tomar
छपार में गोष्ठी में किसानों को जानकारी देती समिति की प्रबंध निदेशक प्रीति त्यागी - फोटो : MUZAFFARNAGAR
खतौली। ब्लाक खतौली क्षेत्र के गांव भटौड़ा में बैंक संबंधी शंकाओं को दूर करने और बैंक द्वारा संचालित की गई योजनाओं के बारे में जानकारी देने के लिए से साक्षरता सप्ताह शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। एलडीएम आरबीएस तोमर ने कहा कि वित्त साक्षरता आने से ही देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो सकती है। जब तक देश का हर नागरिक सही निवेश नहीं करेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को चाहिए कि वह अपनी आमदनी के अनुसार अपने घर का बजट बनाए और इस बजट में बचत होनी जरूरी है। बचत का निवेश भी सही तरीके से किया जाए, ताकि वह उसके भविष्य को सुरक्षित कर सके। उन्होंने इस दौरान सरकार द्वारा चलाई जा रही सामाजिक सुरक्षा की योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी और ग्रामीणों से इन योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। नाबार्ड के डीडीएम अभिषेक श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार चाहती है कि देश के नागरिकों का आर्थिक स्तर सुधरे और इसी के लिए सरकार द्वारा लगातार योजनाएं चलाई जा रही हैं। बैंकों के माध्यम से कारोबार करने के लिए लोन की सुविधा भी दी जाती है।
विज्ञापन

लोन लेने से पहले उसे चुकाने की भी योजना बना लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि योजनाबद्ध तरीके से लोन लिया जाता है, तो वह बोझ नहीं बनता, बल्कि तरक्की का सबब बनता है। सीएफएल प्रबंधक शीजा खानम ने वित्त साक्षरता के उपर प्रकाश डालते हुए लोगों को बजट, निवेश व सामाजिक सुरक्षा के बारे में विस्तार से बताया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, नेशनल पेंशन योजना के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान साक्षरता शिविर में ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed