फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The country is progressing in the field of technology: VK Sharma

तकनीकी के क्षेत्र में तरक्की कर रहा देश : वीके शर्मा

Fri, 17 Mar 2023 05:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Mar 2023 05:44 PM IST
विज्ञापन
The country is progressing in the field of technology: VK Sharma
नवीनतम विकास और शोध पर बीआईटी में शुरू हुई इंटरनेशनल कांफ्रेंस
विज्ञापन

यूएसए, ऑस्ट्रेलिया, कुवैत और देश के विभिन्न राज्यों के 157 रिसर्च पेपर प्राप्त हुए

संवाद न्यूज एजेंसी
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। भगवंत विश्वविद्यालय अजमेर के कुलपति प्रोफेसर डॉ वीके शर्मा ने कहा कि टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में देश तेजी से तरक्की कर रहा है। नई शिक्षा नीति में भी अनुसंधान पर बहुत जोर दिया जा रहा है। शिक्षा में गुणवत्ता लाने के लिए अपने अनुभवों और अनुसंधान का आदान प्रदान जरूरी है।
भगवंत इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन रिसेंट डेवलपमेंट इन इंजीनियरिंग साइंस एंड मैनेजमेंट का आयोजन किया गया। शुभारंभ संस्था चेयरमैन डॉ अनिल सिंह, विक्टोरिया विश्वविद्यालय ऑस्ट्रेलिया से प्रोफेसर डॉक्टर अख्तर कलाम, वियतनाम से प्रोफेसर डॉक्टर आनंद नैय्यर, कुवैत से प्रोफेसर डॉक्टर एस नीलामणि, डॉक्टर सुब्रमण्यम गणेशन, भगवंत विश्वविद्यालय अजमेर के कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर बीके शर्मा, गेस्ट आफ ऑनर प्रोफेसर डॉक्टर नीलेंद्र बादल, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज चांदपुर बीआईटी के निदेशक डॉक्टर लोकेश बंसल और संयोजक डॉ शिवानी चौहान ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप जलाकर किया।
विज्ञापन

डॉ. अनिल सिंह ने कहा कि भगवंत ग्रुप का पांच विदेशी विश्वविद्यालयों से एमओयू है। शिक्षा में गुणवत्ता लाने और नवीन अनुसंधान एवं कौशल विकास के लिए कॉन्फ्रेंस एवं वर्कशॉप के आयोजन समय-समय पर किए जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विक्टोरिया विश्वविद्यालय ऑस्ट्रेलिया के प्रोफेसर डॉ अख्तर कलाम ने छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया।
सूडान, वियतनाम, यूएसए, ऑस्ट्रेलिया, कुवैत और देश के विभिन्न राज्यों के करीब 157 रिसर्च पेपर प्राप्त हुए। मूल्यांकन के बाद 87 रिसर्च पेपर को प्रस्तुत किया गया। अतिथियों और शोध पत्र के लेखकों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर डॉक्टर कवेंद्र यादव, डॉक्टर अजय सिंह, निकुल चौधरी, अजय सिंह, गौरव राजपूत, डॉक्टर सचिन कुमार, डॉक्टर राजेश रावत, डॉक्टर आलोक सिंह वर्मा, आशीष कुमार अग्रवाल, महेश सिंह का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed