फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The condition of Kutesara-Saidpura Kalan road worsened

Muzaffarnagar News: कुटेसरा-सैदपुरा कलां मार्ग की हालत हुई बदतर

Tue, 16 May 2023 04:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 May 2023 04:49 PM IST
विज्ञापन
The condition of Kutesara-Saidpura Kalan road worsened
तीन किलोमीटर में गड्ढे ही गड्ढे बढ़ा रहे लोगों की मुश्किल
विज्ञापन




विद्यार्थियों को स्कूल-कॉलेज आने-जाने में भारी परेशानी उठानी पड़ती है

संवाद न्यूज एजेंसी



चरथावल। कुटेसरा-सैदपुरा कलां मुख्य मार्ग अरसे से बदहाल हालत में है। टूटी सड़क ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा रखी है। यह मार्ग जिला मुख्यालय पर रोजाना सैकड़ों लोगों के आने-जाने का प्रमुख मार्ग माना जाता है। हस्त निर्मित कृषि यंत्र कल्टिवेटर खरीदने इस सीजन में यहां से ही कई प्रांतों से किसान आते और जाते है। मगर, अधिकांश सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। कारोबार प्रभावित हो रहा है। विद्यार्थियों को स्कूल-कॉलेज आने-जाने में भारी मुश्किल होती है।

कुटेसरा से मुजफ्फरनगर आने जाने के लिए इस मार्ग से प्राइवेट बसों का संचालन होता है। इस मार्ग से सहारनपुर सीमा में पहुंचने में लोगों को आसानी रहती है। मगर, अरसे से इस सड़क की मरम्मत नहीं होने से हालत दयनीय है। कुटेसरा, रोहाना, मुजफ्फरनगर, चरथावल के स्कूल-कॉलेजों में रोजाना काफी तादात में विद्यार्थी सफर करते है। कई बार दुपहिया वाहनों के फिसलने से हादसे होते है। मार्ग की दुर्दशा विकास की कलई खोलता है।
विज्ञापन


क्या कहते हैं ग्रामीण



टूटे मार्ग की मरम्मत हों

डाक्टर अरविंद त्यागी कहते है कि कुटेसरा ब्लॉक का सबसे बड़ा गांव है। यहां का कृषि यंत्र पूरे उत्तर भारत में प्रसिद्घ है। आजकल कई प्रांतों से किसान यंत्र खरीदने पहुंच रहे है। मगर, सड़क की बेहद खराब हालत देखकर चर्चा करते है। जनहित में लोक निर्माण विभाग को इस मुख्य मार्ग का चौड़ीकरण कराना चाहिए। टूटी सड़क की मरम्मत कराकर चलने लायक बनाया जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन




किसानों को उठाना पड़ रहा जोखिम



दहचंद गांव के ऋषिपाल शर्मा का कहना है कि दहचंद से सैदपुरा कलां तक सड़क टूटी पड़ी है। गन्ने के सीजन में तीन किमी का टुकड़ा गड्ढों में परिवर्तित हो चुका है। आए दिन किसानों को खेतों से फसलों की ढुलाई में जोखिम उठाना पड़ता है।

दैनिक यात्रियों को झेलनी पड़ रही दिक्कत



दहचंद के संजय त्यागी ने बताया कि रोजाना दैनिक यात्री बाइक के अलावा निजी संसाधनों से जिला मुख्यालय जाते है। सड़क के टूटने के कारण परेशानी उठानी पड़ती है। कुटेसरा और दहचंद में मुजफ्फरनगर से सामान आता है। कारोबार भी प्रभावित होता है। जर्जर मार्ग से गन्ना, सीमेंट, रोड़ी और रेत के ट्रकों के पलटने का खतरा रहता है।



विद्यार्थियों को स्कूल जाने में परेशानी



दहचंद निवासी मोनू पाल का कहना है कि कुटेसरा से सहारनपुर के देवबंद की सीमा सटी है। दहचंद के अलावा कुटेसरा और आसपास गांवों से चरथावल, मुजफ्फरनगर के स्कूल में बच्चें पढ़ने के लिए जाते है। वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे है। विभाग से बदहाल मार्ग को जल्द ठीक कराने की मांग की है।




जल्द बहुरेंगे खस्ताहाल सड़क के दिन



निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता नीरज सिंह का कहना है कि सैदपुरा कलां-कुटेसरा मार्ग का नवीनीकरण जल्द कराया जाएगा। 33 लाख रुपये मंजूर हो गए है। टेंडर प्रक्रिया चुनाव बाद कराई जाएगी। छह से आठ किमी तक पूरा, पांचवें किमी में 500 मीटर, आठवें किमी में 600 मीटर और 10वें किमी में 300 मीटर सड़क बनेगी। वहीं, मुजफ्फरनगर-थानाभवन मार्ग के बदहाल मार्ग के निर्माण के लिए टेंडर निकालने की मंजूरी के लिए अधीक्षण अभियंता के यहां पत्रावली भेज दी गई है। चौड़ीकरण के लिए सर्वे पूरा हो चुका है। उसका टेंडर भी बहुत जल्द होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed