फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The complainant fainted at the SSP office

Muzaffarnagar News: एसएसपी कार्यालय पर फरियादी हुआ बेहोश

Tue, 03 Dec 2024 01:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 03 Dec 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
The complainant fainted at the SSP office
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डेढ़ साल पहले दुकान में हुई चोरी की घटना में कार्रवाई की मांग को लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे फरियादी की हालत बिगड़ गई। वह बेहोश हो गया। एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को भेजकर पीड़ित को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
शहर कोतवाली के मोहल्ला रामपुरी होली चौक निवासी अजित सिंह सोमवार दोपहर के समय एसएसपी कार्यालय पर शिकायत लेकर पहुंचा था। वह एसएसपी कार्यालय के आगंंतुक कक्ष में बैठा था। इसी दौरान अचानक वह बेहोश होकर गिर गया। यह पता चलते ही एसएसपी अभिषेक सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने अपने हमराह पुलिसकर्मियों की टीम को भेज कर पीड़ित फरियादी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। वहां डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर लिया। एक घंटा उपचार देने पर फरियादी की हालत में सुधार हो गया। तब उसे घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

डॉक्टरों का कहना था कि पीड़ित ने सुबह से कुछ खाया नहीं था जिस कारण उसकी हालत बिगड़ गई थी। फरियादी ने बताया कि रुड़की रोड पर उसकी ई-रिक्शा के पार्टस बेचने की दुकान थी। दुकान में 28 अप्रैल 2023 को चोरी हो गई थी। उसने शहर कोतवाली में शिकायत की थी। पुलिस ने कार्रवाई नही की। एसएसपी व अन्य अधिकारियों से भी शिकायत की। पुलिस ने जांच में गलत रिपोर्ट लगाई है। जिससे उसे न्याय नहीं मिला है। उधर, एसएसपी अभिषेक सिंह ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed