फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The colors of the scattered holly, dipped in the fun city

बिखरे होली के रंग, मस्ती में डूबा शहर

Sun, 04 Mar 2018 12:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर। Updated Sun, 04 Mar 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
The colors of the scattered holly, dipped in the fun city
holi - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर/जानसठ। होली पर रंग और गुलाल की मस्ती में शहर डूबा रहा। एक दूसरे को गले लगाकर रंगों में सराबोर कर दिया गया। गलियों में युवाओं ने जमकर होली खेली तो बच्चों ने छतों से पानी की पिचकारियां चलाई। पार्कों और सार्वजनिक स्थानों पर गीत संगीत के साथ झूमते लोगों ने होली का जश्न मनाया। शिव चौक से लेकर नई मंडी तक सड़कों पर होली की टोलियां थिरकती दिखाई दी।
विज्ञापन


होली उत्सव की शहर में अलग ही धूम दिखाई दी। सुबह से ही बच्चों की टोलियां सड़कों पर निकल पड़ी। हाथों में पिचकारी लेकर बच्चों ने लोगों पर जमकर रंग बरसाया। दस बजे तक पूरे शहर का वातावरण होलीमय हो गया। शहर के सभी मोहल्लों और गलियों में लोगों की अलग-अलग टोलियां एक दूसरे को होली की बधाई देती नजर आई। एक तरफ बच्चे अपनी मस्ती में मस्त थे, तो दूसरी ओर महिलाओं की टोलियां भी एक दूसरे को रंग लगाती रहीं। रंग भरी पानी की बाल्टियां उडे़ली गई। लोग अपने घरों में चाट पकौड़ी और गुजिया का आनंद लेने के साथ होली के रंग में सराबोर दिखाई दिए। गलियों में लगे डीजे पर युवाओं की टीम थिरकती दिखाई दी।
विज्ञापन


गुड़ मंडी एसोसिएशन के होली मिलन का अलग ही नजारा देखने को मिला। व्यापारी होली के रंग में लोट-पोट दिखाई दिए। यहां गुलाल और फूलों की होली के साथ रंग भी जमकर चला। अध्यक्ष संजय मित्तल, मंत्री श्याम सिंह सैनी, कृष्णचंद मूंधडा, हरिशंकर, जितेंद्र कुच्छल, सुशील मित्तल, सुरेंद्र बंसल, नरेश गोयल, रमेश सिंघल, भूषण लाल, अरुण खंडेलवल आदि रहे। गांधी कालोनी में खत्री महासभा ने भी होली मिलन का आयोजन किया। सतीश अनेजा, अजय अनेजा, सोमनाथ भाटिया, अमित पटपटिया आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं जानसठ में छुटपुट घटनाओं को छोड़ कर शांतिपूर्वक तरीके से मनाया गया। वहीं कस्बे के मुस्लिम समाज ने शुक्रवार की नमाज का टाइम आगे बढ़ाकर हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल कायम की। कस्बा व क्षेत्र में होली का पर्व शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न होने पर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। होली के पर्व पर पुलिस लगातार कस्बे व क्षेत्र में गश्त करती रही और हुड़दंग मचाने वाले युवकों को समझा कर आपस में प्यार मोहब्बत के साथ होली मनाने की अपील की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed