फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The children started screaming, when will the responsible people wake up from their sleep

Muzaffarnagar News: मच गई बच्चों की चींख पुकार, कब टूटेगी जिम्मेदारों की नींद

Sat, 21 Sep 2024 05:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
The children started screaming, when will the responsible people wake up from their sleep
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। फुगाना-लालूखेड़ी मार्ग पर हुए हादसे में स्कूल से लेकर परिवहन विभाग की लापरवाही सामने आई। बिना फिटनेस कराए मैजिक से बच्चों को स्कूल लाने और ले जाने का काम किया जा रहा था। मानक ताक पर रख दिए गए। परिवहन विभाग खामोश रहा और स्कूल की ओर से भी लापरवाही बरती गई।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह फुगाना के खरड़ मोड पर हादसे में स्टार इंटरनेशनल स्कूल की वैन पलट गई। नियम के अनुसार मैजिक में 12 बच्चों को बैठाया जाना चाहिए था, लेकिन 18 बच्चे बैठा दिए गए थे। गढ़ी नौआबाद और मोहम्मदपुर राय सिंह के बच्चे मैजिक में सवार थे। ब्रेक जाम होने पर मैजिक बराबर से गुजर रही कार से टकरा कर पलट गई, जिससे मैजिक में बैठे बच्चों में चींख पुकार मच गई, जो दूर तक सुनाई दी। लोगों ने बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मैजिक दूर से ही अनियंत्रित हो गई थी, इसके बाद कार से टकराकर पलट गई। यदि गाड़ी कार के ऊपर न पलटती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------------------------------

चेतावनी के बाद भी दौड़ाई जाती रही मैजिक

निवर्तमान डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने जिला पंचायत सभागार में बैठक के दौरान चेतावनी दी थी कि स्कूल के बच्चों को ई-रिक्शा व डग्गामार वाहन में नहीं लाया जाएगा। इसके बाद भी फुगाना के स्कूल में बिना फिटनेस मैजिक दौड़ाई जाती रही। नियम ताक पर रख दिए गए।

------------------------------------------------------------
इनसेट
अभी तक नहीं किया तकनीकी मुआयना
स्कूली मैजिक सुबह के समय हादसाग्रस्त हो गई, जिसमें एक दर्जन बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद परिवहन विभाग के पीटीओ ने तो मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। इसके बाद भी परिवहन विभाग के आरआई ने मैजिक का तकनीकी मुआयना नहीं किया, क्योंकि मैजिक में मानक पूरे न होना बताया जा रहा है।

-------------------------------------------------------------------

यह मानक होने चाहिएं पूरे

- वाहन में स्पीड लिमिट डिवाइस लगी होनी चाहिए।

- वाहन का रंग चारों तरफ से पीला होना चाहिए।

- स्कूल का नाम व मोबाइल नंबर लिखा होना चाहिए।

- इमरजेंसी खिड़की होनी चाहिए।

- बीमा, प्रदूषण व स्कूल का अनुबंध व चालक के पास लाइसेंस होना चाहिए।

-----------------------------------------------------

उपचार के बाद दी छुट्टी

- शामली स्थित निजी चिकित्सालय के डॉ. वीएस राणा ने बताया कि बच्चों का परीक्षण किया गया। प्राथमिक उपचार करने के बाद सबको छुट्टी दे दी गई।

-----------------------------
ब्रेक हो गए थे फेल
- स्कूल के प्रबंधक डॉ. अर्जुन सिंह राणा ने बताया कि स्कूल के बच्चों की टाटा मैजिक के अचानक ब्रेक फेल हो गए थे। बच्चे ठीक हैं।

-----------------------------------------------------
इनसेट
अभिभावक भी दौड़ पड़े
हादसे की जानकारी मिलते ही बच्चों की कुशलक्षेम जानने के लिए गढ़ी नौआबाद और मोहम्मदपुर राय सिंह के अभिभावक भी निजी वाहनों से स्कूल पहुंचे। कई अभिभावक शामली और बुढ़ाना पहुंच गए। इसके बाद अपने बच्चों को लेकर घर लौटे।
-----------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed