फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The children created a ruckus, splashed a lot of gulal

Muzaffarnagar News: बच्चों ने मचाया धमाल, खूब उड़ाया गुलाल

Tue, 07 Mar 2023 08:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 07 Mar 2023 08:09 AM IST
विज्ञापन
The children created a ruckus, splashed a lot of gulal
नगर के बचपन प्ले स्कूल में होली मनाते बच्चें।
मुजफ्फरनगर। होली पर्व को लेकर हो रही छुट्टी से पहले सोमवार को स्कूली बच्चों ने जमकर अबीर गुलाल उड़ाया और होली मनाई। बच्चों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

शहर के स्कूल कॉलेजों की छुट्टी होने के बाद छात्र-छात्राएं होली के रंगों में रंगे नजर आए। विद्यार्थियों ने अपने साथियों के साथ होली का पर्व मनाया। वहीं, सीबीएसई का पेपर छूटने के बाद परीक्षा केंद्रों के बाहर भी बच्चों ने जमकर होली खेली। स्कूल से लौट रहे छात्र-छात्राएं रंगों से सराबोर नजर आए।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने अपने वाहनों से रंग गुलाल निकालकर अपने सहपाठी को लगाया। शहर के डीएवी कॉलेज, एसडी इंटर कॉलेज, होली एंजेल स्कूल, एमजी पब्लिक स्कूल, एसडी पब्लिक आदि स्कूलों के बाहर छात्र-छात्राओं को होली खेलते देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन बंद रहे स्कूल कॉलेज
मुजफ्फरनगर। डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी के आदेश पर स्कूल-कॉलेजों का तीन दिन अवकाश घोषित किया। गजेंद्र कुमार ने बताया कि सीबीएसई-आईसीएसई से संबंधित राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्तविहीन मान्यता प्राप्त विद्यालयों में होली पर्व को लेकर सात, आठ को सार्वजनिक अवकाश के साथ नौ मार्च को डीएम अरविंद ने स्थानीय अवकाश घोषित किया है। ऐसे में सभी विद्यालय सात से नौ मार्च तक बंद रहेंगे।

नगर के बचपन प्ले स्कूल में होली मनाते बच्चें।

नगर के बचपन प्ले स्कूल में होली मनाते बच्चें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed