फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The chairperson relieved the city health officer

चेयरपर्सन ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को कार्यमुक्त किया

Tue, 09 Nov 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
The chairperson relieved the city health officer
मुजफ्फरनगर। पालिका बोर्ड बैठक प्रकरण के बाद चेयपर्सन अंजू अग्रवाल ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अतुल कुमार को कार्यमुक्त करने के आदेश जारी कर दिए हैं। नई व्यवस्था तक मुख्य सफाई निरीक्षक राजीव कुमार को कार्यवाहक स्वास्थ्य अधिकारी बनाया गया है। इससे पहले बोर्ड बैठक में डॉ अतुल के खिलाफ सर्व सम्मति से प्रस्ताव पास हो गया था। सभासदों की एकजुटता को देखते हुए चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने सभासद प्रवीण पीटर और विपुल भटनागर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने वाले नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अतुल कुमार को पद से हटा दिया है।
विज्ञापन

डीजल से फॉगिंग करा रहे थे नगर स्वास्थ्य अधिकारी
चेयरपर्सन ने आदेश में कहा है कि एक नवंबर 2021 की बोर्ड बैठक में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अतुल कुमार पर नगर पालिका अधिनियम 1916 की धारा 60 क के अंतर्गत नगर स्वास्थ्य अधिकारी के प्रदत्त नियत कर्तव्यों के प्रति विमुखता बरतने तथा मच्छरों के उन्मूलन को फॉगिंग कार्य में नाममात्र की दवाई डलवाकर बाकी डीजल भरकर मच्छरों के उन्मूलन के बजाय मुख्य सड़कों पर धुंआ करके पर्यावरण दूषित करने का आरोप है। इस अनियमितता बरतने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ने, पालिका में उपलब्ध 73 कूड़ा वाहनों में से आधे कूड़ा वाहन को सड़कों पर न चलने व नगर में चरमराई हुई सफाई व्यवस्था, वार्डों एवं कूड़ा डलावघरों पर कूड़े के निस्तारण की बदहाल स्थिति होने तथा डीजल खपत ज्यादा करने के आरोपों को लेकर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

नकारात्मक है कार्यशैली
चेयरपर्सन ने आदेश में गांधी कालोनी में वर्षों पुरानी क्रासिंग की बड़ी पुलिया बहुत मशक्कत के बाद खुलवाई गयी तथा सैकड़ों डंफर सिल्ट बड़े नाले से निकलवाई गयी, परंतु डॉ अतुल कुमार द्वारा भ्रष्टाचार में लिप्त होकर लगभग 80 फुट नाले को आज तक नहीं खुलवाये जाने के साथ-साथ पिछले चार माह से पुलिया से मुख्य पचेंडा रोड पर निकली सिल्ट को ना उठवाये जाने तथा प्रयासों के बावजूद भी जल निकासी की समस्या यथावत रहना उनकी नकारात्मक कार्यप्रणाली को प्रदर्शित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभासदों की कॉल नहीं कर रहे थे रिसीव
चेयरपर्सन ने अपने पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि सभासदों द्वारा फोन से संपर्क करने पर कोई जवाब नहीं दिया जाता है। महत्वपूर्ण त्यौहारों पर शहर को और अधिक गंदा करने की स्थिति सदन में जोर-शोर से सदस्यों ने बोर्ड मीटिंग के दौरान उजागर की थी।
अनुभवी स्वास्थ्य अधिकारी भेजें
चेयरपर्सन ने जहां डॉ. अतुल से अब अपनी योगदान आख्या अपने मूल विभाग स्वास्थ्य विभाग में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी को लिखे पत्र में कहा कि वह अपने कार्यालय से किसी अनुभवी नगर स्वास्थ्य अधिकारी की पालिका में तैनाती कराएं।

चेयरपर्सन को अधिकार नहीं : डॉ. अतुल कुमार
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अतुल कुमार का कहना है कि चेयरपर्सन या बोर्ड को उन्हें पालिका से कार्यमुक्त करने का कोई अधिकार ही नहीं है, उनकी नियुक्ति प्रशासन द्वारा सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय से हुई है और वह पालिका में प्रतिनियुक्ति पर तैनात हैं। इसके साथ ही उनका वेतन पालिका से नहीं बल्कि स्वास्थ्य विभाग से मिलता है। उन्होंने कहा कि वह अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed