फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The chairman is angry about the height of the drain

नाले की ऊंचाई को लेकर चेयरमैन नाराज

Wed, 16 Nov 2022 06:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
The chairman is angry about the height of the drain
जानसठ में चेयरमैन से शिकायत करते व्यापारी। - फोटो : KHATAULI
नाले की ऊंचाई को लेकर चेयरमैन नाराज
विज्ञापन

जानसठ। नेशनल हाईवे निर्माण के लिए एनएचएआई अधिकारियों द्वारा नाले की ऊंचाई अधिक लेने पर व्यापारियों ने नगर पंचायत चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना से इसकी शिकायत की। व्यापारियों ने चेयरमैन को मौके पर बुलाकर स्थिति से अवगत कराया। जिसको लेकर चेयरमैन ने नाराजगी जताई। चेयरमैन ने व्यापारियों से कहा कि किसी भी सूरत में व्यापारी का अहित नहीं होने दिया जाएगा।
मंगलवार को कस्बे के व्यापारियों ने नगर पंचायत चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना से एनएचएआई अधिकारियों द्वारा निर्माणाधीन नाले की ऊंचाई को लेकर आपत्ति जताते हुए कहा कि यदि मौजूदा सड़क से पांच फीट ऊपर नाला बनाया जाता है, तो सड़क के दोनों ओर स्थित व्यापारियों एवं आवासीय कॉलोनियों में बारिश के पानी की निकासी होने की बहुत गंभीर समस्या हो जाएगी। इतना ही नहीं स्थानीय व्यापारियों का व्यापार पूरी तरह से चौपट हो जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने चेयरमैन से कहा कि मौजूदा सड़क के स्तर में ही हाईवे का निर्माण होना चाहिए। चेयरमैन ने व्यापारियों से कहा कि किसी के साथ भी नाइंसाफी नहीं होने दी जाएगी। सभी व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखकर ही हाईवे और नाले का निर्माण कराया जाएगा। इसके बाद चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना ने एसडीएम अभिषेक कुमार से तहसील कार्यालय में मुलाकात की। एसडीएम ने कहा कि एनएचएआई अधिकारियों से बात कर समस्या का हल कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed