फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The chairman beat up the secretary of the cooperative society along with his son and grandson.

Muzaffarnagar News: सहकारी समिति के सचिव को सभापति ने पुत्र और पाैत्र संग पीटा

Fri, 05 Dec 2025 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
The chairman beat up the secretary of the cooperative society along with his son and grandson.
मुजफ्फरनगर। पीनना बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति (बी पैक्स) के सचिव राजवीर सिंह राणा ने समिति के सभापति, उनके बेटे तथा पौत्र पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि सभापति का पुत्र एक कर्मचारी के प्रमोशन के लिए प्रस्ताव भेजने का दबाव बना रहा था।
विज्ञापन

नई मंडी के घेरखत्ती के रहने वाले राजवीर सिंह राणा पीनना बहु उददेशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति (बी पैक्स) के सचिव हैं। उनका आरोप है कि वह दोपहर में अपने कार्यालय में कार्य कर रहे थे। इसी दौरान सभापति रविंद्र सिंह के बेटे अमित पंवार का उनके मोबाइल पर कॉल आई। काम करने के कारण वह कॉल सुन नहीं सके। कुछ देर बाद ही लिपिक मोहित कुमार के मोबाइल कर कॉल की गई। काम में व्यस्त होने के कारण वह भी कॉल नहीं सुन सके। कुछ देर बाद ही सभापति के बेटे ने कार्यालय में आकर उनके साथ धक्का-मुक्की की और धमकी देकर चला गया। कुछ देर बाद अमित पंवार अपने बेटे लक्की व पिता के साथ कार्यालय पर आया और आरोपियों ने डंडे से मारपीट की, जिससे उन्हें काफी चोट आई। शिकायत करने पर पुलिस ने उनका मेडिकल कराया है। शहर कोतवाली पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed