{"_id":"68404d34df9368a7d00e97c8","slug":"the-cause-of-death-is-not-clear-the-viscera-has-been-sent-to-the-laboratory-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-147192-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मौत का कारण स्पष्ट नहीं, बिसरा प्रयोगशाला भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मौत का कारण स्पष्ट नहीं, बिसरा प्रयोगशाला भेजा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। गांव बुआड़ा कलां निवासी महेश की दो दिन पूर्व संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हुआ, जिस पर पुलिस ने बिसरा सुरक्षित कर प्रयोगशाला भेजा है।
गांव बुआड़ा कलां निवासी महेश की दो दिन पूर्व तबीयत बिगड़ने पर उसे नेशनल हाईवे स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने बताया था कि मृतक ने किसी से कर्ज ले रखा था, जिसे चुकाने का दबाव था। इसके चलते जान देने की आशंका जताते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण स्पष्ट न होने पर पुलिस ने बिसरा सुरक्षित कर प्रयोगशाल भेजा है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महेश की मौत का स्पष्ट कारण ज्ञात नहीं हो सका है। मौत का स्पष्ट कारण जानने के लिए बिसरा प्रयोगशाला भेजा गया है। इस संबंध में मृतक के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।