फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The car driver was killed by strangulation

गला दबाकर की गई थी कार चालक की हत्या

Wed, 10 Nov 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
The car driver was killed by strangulation
मुजफ्फरनगर। गांव पचेंडा के जंगल में मिले शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर उसकी हत्या करने की पुष्टि हुई है। शव पर कई अन्य चोटें के भी निशान है, जिससे उसके साथ मारपीट की भी आशंका है। पुलिस वारदात के खुलासे के लिए कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव पचेंडा के जंगल में हिमांशु के खेत में तीन नवंबर को युवक का अर्द्धनग्न शव मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजते हुए उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर शिनाख्त के प्रयास किए थे। तीन दिन बाद शव की पहचान मोहल्ला शांतिनगर निवासी प्रवेंद्र के रूप में हुई थी, जो टैक्सी चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। इंस्पेक्टर पंकज पंत ने बताया कि शव की शिनाख्त के बाद उसका पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया था। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई जगह चोटों के निशान आए हैं। वहीं, उसकी गला दबाकर हत्या किए जाने की भी पुष्टि हुई है, जिसकी हत्या से पूर्व उसके साथ मारपीट भी की गई थी। हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस अब इस मामले में कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस ने जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किए जाने का दावा भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed