{"_id":"6b01f174d186c811970e655e","slug":"fire-breaks-out-in-a-plastic-warehouse-due-to-wedding-fireworks-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-185735-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: शादी की आतिशबाजी से प्लास्टिक के गोदाम में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: शादी की आतिशबाजी से प्लास्टिक के गोदाम में लगी आग
विज्ञापन
कुकड़ा चौराहा के समीप प्लास्टिक के कट्टों के गोदाम में लगी आग। वीडियो ग्रैब
मुजफ्फरनगर। शहर के कूकड़ा क्षेत्र में सदर ब्लॉक कार्यालय के निकट शनिवार सुबह करीब छह बजे प्लास्टिक के बोरों के गोदाम में आग लग गई। आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठती देखकर आसपास क्षेत्र के लोगों में दहशत फैल गई। आग बुझाने के लिए शहर और आसपास के स्टेशनों से भी गाड़ियां बुलानी पड़ी। अग्निशमन विभाग कर्मचारियों ने करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दो करोड़ के नुकसान का अनुमान है। पास ही बैंक्वेट हॉल में चल रहे शादी समारोह में आतिशबाजी से आग लगने की आशंका है।
नई मंडी थाना क्षेत्र के सदर ब्लॉक कार्यालय के समीप व्यापारी मनोज खंडेलवाल की बालाजी ट्रेडिंग कंपनी का गोदाम है। यहां प्लास्टिक के बोरे एवं अन्य बारदाना एकत्र कर रखा जाता है। शनिवार सुबह आग देखकर सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए।
पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास की कई दुकानें खाली कराई गईं। आग से गोदाम के बगल में स्थित एक अन्य बैंक्वेट हॉल को भी मामूली नुकसान पहुंचा। गोदाम स्वामी के पुत्र नक्षत्र खंडेलवाल ने बताया कि उनका गेहूं-चावल के बोरे एवं अन्य बारदाना सप्लाई करने का काम है।
विज्ञापन
इसके लिए उन्होंने करीब 3600 वर्ग फीट का एक गोदाम किराए पर लिया हुआ है। बताया कि उनके गोदाम में तीन करोड़ से अधिक का माल स्टॉक था। गोदाम पर स्टॉक कर देश के झारखंड, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल आदि राज्यों सहित बांग्लादेश तक प्लास्टिक के बोरे सप्लाई किए जाते थे।
शनिवार सुबह उन्हें गोदाम पर आग लगने की सूचना मिली। वह पापा और मम्मी के साथ मौके पर पहुंचा और आग बुझाने का प्रयास किया। तब तक अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां भी पहुंच चुकी थी। बताया कि देखते-ही-देखते आग बेकाबू होते चली गई। जिसके बाद अन्य स्टेशनों से भी गाड़ियां बुलाई गईं।
एडीएम प्रशासन देश दीपक सिंह ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। बताया कि संभवतः गोदाम के सामने स्थित बैंक्वेट हॉल से विदाई के दौरान की गई आतिशबाजी के कारण आग लगी।
-- --
विदाई के समय आतिशबाजी से निकली चिंगारी से लगी आग
नक्षत्र खंडेलवाल ने बताया कि उनके गोदाम के सामने एक बैंक्वेट हॉल है। जहां एक वैवाहिक समारोह चल रहा था। शनिवार सुबह विदाई के समय बैंक्वेट हॉल से आतिशबाजी की गई। बताया कि आतिशबाजी के दौरान पटाखों की एक पेटी पलट गई। पेटी से निकलने वाले पटाखों की दिशा उनके गोदाम की ओर हो गई। इस कारण आग लगने से उनका काफी नुकसान हुआ।
-- --
रोते-रोते बिगड़ी कारोबारी की हालत, बुलानी पड़ी एंबुलेंस
गोदाम से निकल रही आग की भीषण लपटें देख कारोबारी मनोज खंडेलवाल और उनके पुत्र अक्षय खंडेलवाल बिलख पड़े। मौके पर पहुंचे व्यापारी नेताओं ने उन्हें ढाढ़स बंधाने का प्रयास किया। कारोबारी ने कहा कि उनकी बीस साल की मेहनत आग में जल गई। इसी दौरान अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। इसके चलते एंबुलेंस बुलाकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। सपा राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, व्यापारी नेता संजय मिश्रा, सचिन अग्रवाल ने मौके पर पहुंचकर कारोबारी को ढाढ़स बंधाया।
-- -- --
दिवाली के कारण बढ़ गया स्टॉक
व्यापारी नेता और दि गुड़ खंडसारी एवं ग्रैन मर्चेंट एसोसिएशन अध्यक्ष संजय मित्तल ने कहा कि गोदाम में 40 हजार से अधिक बोरों का स्टॉक किया गया था। दिवाली के दौरान ट्रांसपोर्टेशन बंद रहा जिस कारण गोदाम पर स्टॉक की अधिकता हो गई थी।
-- --
ढाई घंटे में बुझी आग, बुलानी पड़ी 12 गाड़ियां
मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनुराग सिंह ने बताया कि आग पर काबू पाने में करीब ढाई घंटे का समय लगा। आग बुझाने के लिए स्थानीय सहित बुढ़ाना और जानसठ से गाड़ियां बुलानी पड़ी। बताया कि बिंदल, जीनस और नीलांचल पेपर मिल सहित आग बुझाने के लिए 12 गाड़ियां बुलाई गईं। आग के कारणों की जांच की जा रही है, आशंका है कि गोदाम के सामने स्थित बैंक्वेट हॉल में शादी समारोह के दौरान की गई आतिशबाजी के कारण निकली चिंगारी से गोदाम में आग लगी।