फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The canal route will be widened from Titawi to Shahpur Pulia

Muzaffarnagar News: तितावी से शाहपुर पुलिया तक होगा नहर मार्ग का चौड़ीकरण

Mon, 30 Jan 2023 01:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jan 2023 01:32 PM IST
विज्ञापन
The canal route will be widened from Titawi to Shahpur Pulia
मुजफ्फरनगर। चरथावल से बुढ़ाना क्षेत्र को जोडऩे वाले दो नहर मार्गों के चौड़ीकरण की स्वीकृति मिल गई है। तितावी से शाहपुर पुलिया और हरसौली तक 3.82 करोड़ रुपये से मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। दोनों क्षेत्र के 20 से से अधिक गांव के लोगों का आवागमन सुलभ होगा।
विज्ञापन


केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने बताया कि तितावी वाया मांडी, करवाड़ा होते हुए आठ किमी की हरसौली नहर पटरी का चौड़ीकरण कराया जाएगा। इस पर करीब 1.82 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा तितावी नहर पुल से शाहपुर पुलिया तक चार साल पहले चौड़ीकरण कराया था, जिसमें हैदरनगर, मुकंदपुर, ढिंढावली समेत अन्य गांव लाभान्वित हुए थे।
विज्ञापन

इस मार्ग पर 2.5 किमी का कार्य शाहपुर पुलिया तक अवशेष था, जिसे अब स्वीकृति मिल गई है। इस मार्ग के चौड़ीकरण पर भी करीब एक करोड़ रुपये खर्च होंगे। इन दोनों मार्गों के चौड़ीकरण होने से मुजफ्फरनगर-बड़ौत मार्ग से पानीपत-खटीमा हाईवे पर तितावी तक लोगों का आवागमन आसान होगा। कम समय में ही सफर पूरा किया जाएगा। मार्गों के चौड़ीकरण से किसान लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्गों का बिछाया जा रहा जाल
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि जिले में सड़कों का जाल बिछाने का कार्य किया जा रहा है। एक मार्ग को दूसरे से जोड़ा जा रहा है, ताकि भविष्य में आवागमन सरल हो और आमजन को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed