फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The business family ran and beaten them at the dhaba

ढाबे पर व्यापारी परिवार को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

Thu, 29 Oct 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
The business family ran and beaten them at the dhaba
जिला चिकित्सालय में ईलाज को भर्ती गणपति ढाबे पर हमले में घायल। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
ढाबे पर व्यापारी परिवार को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। हाईवे के बागोवाली बाईपास स्थित गणपति होटल पर मंगलवार रात पनीर की सब्जी की क्वालिटी खराब होने की शिकायत पर व्यापारी परिवार पर होटल कर्मचारियों ने हमला बोल दिया। परिवार के सदस्यों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। हमले में परिवार की एक गर्भवती महिला के गर्भपात होने के साथ ही चेन-कुंडल लूटे जाने के भी आरोप हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कई लोगों को हिरासत में लिया है।

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांधी कॉलोनी में गली नंबर-13 निवासी विजय अरोरा की एसडी कॉलेज मार्केट शिवचौक पर कपड़े की दुकान है। मंगलवार रात करीब दस बजे विजय अरोरा परिवार के साथ हाईवे के बागोवाली चेकपोस्ट के पास स्थित गणपति ढाबा पर भोजन करने के लिए गए थे। कारोबारी के बेटे आकाश ने बताया कि भोजन ऑर्डर कर दिया था। भोजन आने पर पनीर की सब्जी की क्वालिटी खराब होने की शिकायत वेटर से की थी। उसने पनीर की सब्जी को बदलने के लिए वेटर से कहा। आरोप है कि वेटर ने उसके साथ बदसलूकी की। इसकी शिकायत ढाबा मालिक प्रमोद गुप्ता और गौरव गुप्ता से की गई, तो उन्होंने भी बदसलूकी की। विरोध करने पर आरोपियों ने साथियों के साथ मिलकर परिवार पर हमला कर दिया। घर की महिलाओं को भी दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। आरोप है कि परिजनों की गले से सोने की चेन व महिलाओं से कुंडल भी लूट लिए गए। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने बमुश्किल पूरे परिवार को हमलावरों से बचाया। हमले में आकाश अरोरा, विक्की अरोरा, गार्गी अरोरा, अनीता धमीजा, श्रेया धमीजा, समर्थ धमीजा और संयम धमीजा घायल हुए। परिवार की महिलाओं पर छींटाकशी व एक घायल महिला का पिटाई से गर्भपात होने का भी आरोप है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल परिवार को जिला अस्पताल ले जाकर उनका उपचार कराया। मामले में आकाश की ओर से ढाबा मालिक प्रमोद गुप्ता, उसके बेटे गौरव गुप्ता, एक वेटर व कई अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। नई मंडी कोतवाली इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया गया है।

जिला चिकित्सालय में ईलाज को भर्ती गणपति ढाबे पर हमले में घायल।

जिला चिकित्सालय में ईलाज को भर्ती गणपति ढाबे पर हमले में घायल।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

जिला चिकित्सालय में ईलाज को भर्ती गणपति ढाबे पर हमले में घायल।

जिला चिकित्सालय में ईलाज को भर्ती गणपति ढाबे पर हमले में घायल।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed