{"_id":"67ed3e7a4db10dda5b0e4700","slug":"the-body-was-buried-in-a-sad-atmosphere-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-142735-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: गमगीन माहौल में शव सुपुर्द-ए-खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: गमगीन माहौल में शव सुपुर्द-ए-खाक
विज्ञापन
मंगलवार रात में बरला-बसेड़ा मार्ग पर कार हादसे में हुई थीं चार मौतें
छपार। मंगलवार रात में बरला-बसेड़ा मार्ग पर कार हादसे में मां-बेटी, दो छोटे बच्चों की मौत हो गई थी। बुधवार को शवों को गमगीन माहौल में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।
मंगलवार रात मेरठ के गांव कमालपुर निवासी जुनैद अपने परिवार के साथ कार में ईद मिलन के लिए देवबंद के गांव थिथकी गोपाली साढू के घर जा रहा था। बरला बसेड़ा मार्ग पर तेजलहेड़ा चौराहे के निकट ओवरटेक करने के दौरान उनकी कार आगे जा रही गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकरा गई थी। इस हादसे में जुनेद की पत्नी खुशनुमा, पुत्री सानिया (15 ) व दो बच्चियां तूबा (2) व मिरहा (3) पुत्री बिलाल की मौत हो गई थी।
जुनैद का पुत्र शादान, अरहान व रिश्तेदार का बेटा जामिल पुत्र जआउल घायल हो गए। परिजनों ने चारों शवों का पोस्टमार्टम नहीं कराया था। गणमान्य लोगोंं के कहने पर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिए थे। जुनैद के भांजे मुनफैत का कहना है कि उन्होंने कोई तहरीर थाने में नहीं दी है। न ही कोई मुआवजा चाहिए, पूरा परिवार गम में डूबा है। शवों काे सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।-संवाद