फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The body of Aas Mohammad was brought from Saudi Arabia

Muzaffarnagar News: सऊदी अरब से लाया गया आस मोहम्मद का शव

Sun, 02 Nov 2025 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
The body of Aas Mohammad was brought from Saudi Arabia
मोरना। कस्बा भोकरहेड़ी के मोहल्ला पीपल वाला निवासी आस मोहम्मद अंसारी उर्फ़ मुन्ना (22) ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद मे 26 अक्तूबर को आत्महत्या कर ली थी। शनिवार को शव कस्बे में पहुंचा। परिजनों ने गमगीन माहौल में सुपुर्द ए खाक कर दिया। वह रियाद में रहकर प्रॉपर्टी डीलर के सहायक के रूप मे कार्य करता था। 26 अक्तूबर को अपनी पत्नी सानिया से मोबाइल पर वीडियो कॉलिंग कर रहा था। इसी बीच किसी बात को लेकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आस मोहम्मद की शादी सात अप्रैल को हुई थी। पिता कासिम अंसारी, माता हमीदा बेगम, बहन नजमा समेत परिवार के अन्य सदस्य गमगीन हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed