फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The birth anniversary of Dr. Sarvapalli Radha Krishnan

शिक्षकों का आदर्श जीवन प्रेरणा का स्रोत

Thu, 06 Sep 2018 12:58 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 06 Sep 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
The birth anniversary of Dr. Sarvapalli Radha Krishnan
कार्यक्रम के दौरान शिक्षक को सम्मानित करते अतिथि। - फोटो : अमर उजाला
शिक्षक दिवस पर बेसिक परिषदीय विद्यालयों, इंटर और डिग्री कॉलेजों में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने शिक्षकों को उपहार भेंट कर आशीर्वाद लिया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होता है, जो अपने आचरण और सद्चरित्र  से विद्यार्थी के जीवन को निखारता है।  
विज्ञापन

प्राथमिक पूर्वी पाठशाला में शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि शिक्षक का जीवन सदाचार, चरित्र, परिश्रम, ईमानदारी एवं गुणों से युक्त होना चाहिए, तभी छात्र-छात्राओं पर उनके आचरण का प्रभाव पड़ेगा। राष्ट्रीय शिक्षक अवार्ड प्राप्त पूर्व प्रधानाध्यापक सीताराम ने आर्य को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेता ब्रजपाल सिंह राठी, जनेश्वरदास, ईश्वरचंद शर्मा,
विज्ञापन


प्रेमदत्त, होतीलाल शर्मा, मूलचंद त्यागी, मोहम्मद इदरीश, रमन नारंग, शाहनवाज बानो, हिमानी रानी, रुबी सहरावत, रश्मि कौशिक, वंदना रानी, कंचन गुप्ता, शुभांगी शर्मा, आरती वर्मा, शशिबाला, स्वाति, फरहा आदि शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर हाई स्कूल साकेत कालोनी में प्रधानाचार्य संजीव राजपूत, आरएसएस नगर प्रचारक अजय कुमार ने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के व्यक्तित्व से जुड़ी प्रेरक बातें बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के सम्मानार्थ गीत, कविता और नाटिका प्रस्तुत की। कुसुम शर्मा, शिवानी पुंडीर, राजकुमारी तोमर, संजीव कुमार, पूनम शर्मा, सुरेंद्र कुमार आदि ने विचार रखे। शशि शर्मा, श्रुति, वंदना, वासु रावत, गौरवी, निधि सैनी, अरणव राज, दिशा, दीप्ति का सहयोग रहा। राजवंश विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कूकड़ा में प्रबंधक सुनील कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्य डॉ समुंद्र सेन, सुमन अग्रवाल ने डॉ राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण स्मरण किया। बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति दी।  

जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज में प्राचार्या डॉ सीमा जैन ने कहा कि शिक्षक के मार्गदर्शन और प्रेरणा से विद्यार्थी को उच्च शिक्षित बनने की दिशा मिलती है। छात्राओं का स्वागत किया गया। डॉ निशा गुप्ता, सोनाली सिंह, नीता भटनागर, प्रतिमा शर्मा, डॉ वर्चसा सैनी, डॉ पूनम भारद्वाज, डॉ अंजलि, रीमा विकल, डॉ दुष्यंत गर्ग, डॉ अमरदीप, डॉ रीतु मित्तल आदि मौजूद रही। संचालन डॉ संतोष कुमारी ने किया। एसडी कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के सभागार में छात्र-छात्राओं ने केक काटकर हर्षोल्लास के साथ शिक्षक दिवस मनाया और अध्यापकों को उपहार भेंट किया।

प्राचार्य डॉ आलोक गुप्ता, डॉ संदीप मित्तल, बबली तोमर, डॉ श्रवण  गर्ग, डॉ संजीव तायल, राजीव पाल सिंह ने विचार रखे। संचालन डॉ विभूति शर्मा ने किया। दीवान सिंह पब्लिक स्कूल तितावी में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में गुरु की महिमा प्रस्तुत की। प्रबंधक डॉ विपिन कुमार सिंह, प्रधानाचार्य बिजेंद्र सिंह तोमर ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ समाज और राष्ट्र की उन्नति में सहयोग का आह्वान किया। 


उधर, छात्र सपा छात्र जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत डीएवी डिग्री कॉलेज एवं अजमत डिग्री कॉलेज में सपाइयों ने शिक्षकों को पुष्पगुच्छ भेंट किए। जिला महासचिव जिया चौधरी, प्रभारी नदीम जफर, संयोजक शाहरुख चौधरी, युसूफ गौर, शलभ गुप्ता, नदीम राना, राकिब कुरैशी, निधिष गर्ग, नदीम मलिक, नूर हसन आदि ने गुरुजनों से आशीर्वाद लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed