फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The bike collided with the bull, the death of the teenager

सांड़ से टकराई बाइक, किशोर की मौत

Tue, 26 Jul 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
The bike collided with the bull, the death of the teenager
रतनपुरी निवासी मृतक सावंत का फाइल फोटो। - फोटो : KHATAULI
सांड़ से टकराई बाइक, किशोर की मौत
विज्ञापन

रतनपुरी। रामपुर कांटे से कांवड़ देखकर घर लौट रहे किशोरों की बाइक सांड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दोनों किशोर घायल हो गए। एक किशोर की मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

रतनपुरी निवासी सावंत (16) पुत्र शिवकुमार अपने एक अन्य साथी सन्नी पुत्र रघुराज के साथ बाइक से रामपुर कांटे पर कांवड़ देखने गया था। रविवार रात दोनों किशोर बाइक से रतनपुरी लौट रहे थे। बाइक सन्नी चला रहा था। जब दोनों सहज पब्लिक स्कूल के निकट पहुंचे, तो उनकी बाइक सांड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार सावंत और सन्नी घायल हो गए। वहां से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत दोनों घायलों को खतौली अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मेरठ रेफर कर दिया। परिजनों ने दोनों घायलों को मोदीपुरम के फ्यूचर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान घायल सावंत की रविवार रात मौत हो गई। घायल सन्नी को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पिता शिवकुमार, मां संतलेश और भाई सागर, विक्की और हनी का रो-रोकर बुरा हाल था। सावंत रतनपुरी के श्री प्राण नाथ इंटर कॉलेज में कक्षा 10 में पढ़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed