{"_id":"62531dfcdc55f03d1b4d197c","slug":"the-bike-collided-with-a-truck-parked-on-the-highway-the-death-of-the-young-man-muzaffarnagar-news-mrt5840082175","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत
विज्ञापन
चरथावल-दधेडू मार्ग पर पेड़ टकराई कार।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। हाईवे पर मंसूरपुर क्षेत्र में संधावली पुल पर खड़े खराब ट्रक से एक बाइक टकरा गई, जिसमें बाइक चालक की मौत हो गई। परिजनों ने किसी भी तरह की कार्रवाई कराए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। रविवार सुबह राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी।
शनिवार रात मंसूरपुर क्षेत्र में हाईवे संधावली पुल पर एक ट्रक खराब हो गया था। इस बीच खतौली की तरफ से आ रही बाइक ट्रक से टकरा गई। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर हाईवे पेट्रोलिंग पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल उपचार के लिए भिजवाया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किसी तरह पुलिस ने युवक की पहचान कराई और परिजनों को सूचना दी। तब अस्पताल पर पहुंचे। मृतक राहुल (22) सैनी नई मंडी के गांव बिलासपुर का रहने वाला था। परिजनों ने पुलिस से किसी भी तरह की कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। रविवार सुबह राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल मृतक के घर पहुंचे और उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी।
हाईवे अथारिटी से मांगा मुआवजा
ग्राम बिलासपुर निवासी ऋषि राम सैनी का कहना है कि हाईवे अथारिटी ने पुल पर लाइट की व्यवस्था नहीं की है। अंधेरे में ट्रक खड़ा था। यह हादसा हाईवे अथारिटी की लापरवाही से हुआ है। इसलिए पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाए। हाईवे के बीच खड़े ट्रक चालक पर भी मुकदमा दर्ज हो।
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
खतौली। सफेदा रोड फाटक से मढ़करीमपुर फाटक के बीच एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मामले की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान 20 वर्षीय विक्रांत निवासी रतनपुरी के रूप में हुई। जीआरपी पुलिस ने मृतक का पंचनामा भर शव को परीक्षण के लिए भिजवा दिया। संवाद