‘भागवत पितृ कल्याण का सबसे बड़ा यज्ञ’
मुजफ्फरनगर, मोरना। भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम, शुकतीर्थ के डोंगरे भागवत भवन में भागवत कथा का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय कथा व्यास अचल कृष्ण शास्त्री ने कहा कि भागवत जीवन को सफल और सार्थक बनाने का सूत्र है। भागवत संयमित एवं मर्यादित जीवन जीने की प्रेरणा देती है। सत्संग से संस्कार तथा भागवत से भगवान मिलते हैं। भागवत आत्मकल्याण तथा पितृ कल्याण का सबसे बड़ा यज्ञ है। भाटी, शिवचरण, पुष्पेंद्र कौशिक, अजीत सिंह, बाग सिंह, सतीश सक्सेना, संजय मिश्रा, कृपा शंकर, विजेंद्र गुप्ता आदि डेन्सो इंडिया परिवार के सदस्य मौजूद रहे। आयोजकों द्वारा गोवर्धन भगवान को छप्पन भोग लगाकर धूमधाम से उत्सव मनाया गया।