फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The biggest drain of the city is being built in 17 crores

Muzaffarnagar News: 17 करोड़ में बन रहा शहर का सबसे बड़ा नाला

Thu, 17 Aug 2023 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
The biggest drain of the city is being built in 17 crores
विकास की बात
विज्ञापन



- भोपा रोड के श्मशान घाट से लेकर जानसठ रोड के सहावली नाले तक बनेगा नाला
- नाला निर्माण को पूर्ण करने के लिए छह माह का समय दिया गया

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शहर के गांधी काॅलोनी, नई मंडी क्षेत्र के पानी की निकासी को सुव्यवस्थित करने के लिए भोपा रोड से जानसठ रोड तक बड़ा नाला बनाया जाएगा। यह शहर का सबसे बड़ा नाला बनेगा। नई मंडी श्मशान घाट के बराबर से निकल रहे इस नाले के निर्माण के लिए सरकार ने 17 करोड़ स्वीकृत किए है। नाला निर्माण की जिम्मेदारी जल निगम को दी गई है।
भोपा बस अड्डे के बराबर से आदर्श काॅलोनी और बचन सिंह काॅलोनी के बीच से निकल रहे बड़े नाले को भोपा रोड से जानसठ रोड तक पक्का किया जा रहा है। यह नाला श्मशान घाट के बराबर से होते हुए नवीन मंडी स्थल, कूकड़ा में जीसी पब्लिक स्कूल के सामने से होता हुआ सहावली के नाले में जानसठ रोड पर पहुंचता है। इस नाले में आधे शहर का पानी आता है।
विज्ञापन

इसमें गांधी कालोनी, आदर्श काॅलोनी, सुभाषनगर, बचन सिंह कालोनी, नई मंडी, गांधीनगर, कूकड़ा का पानी आता है। कच्चा होने के कारण जगह-जगह से यह अटा रहता था। अब नाला पक्का बन जाएगा तो इसकी नियमित सफाई भी हो सकेगी। नाला निर्माण की कार्यदायी संस्था जल निगम है। नाला निर्माण को पूर्ण करने के लिए छह माह का समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलनिकासी होगी आसान
राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल का कहना है कि यह नाला गांधी काॅलोनी की रोड से सहावली के मुख्य नाले तक काफी चौड़ाई में है। इस नाले को पक्का बनाए जाने की मांग लंबे समय से चल रही थी। प्रदेश सरकार ने जनहित में इसे स्वीकृत किया है।


19 फरवरी तक का समय दिया: जैद
जल निगम नगरीय क्षेत्र के अधिशासी अभियंता अबू जैद ने बताया कि नाला निर्माण प्रारंभ हो गया है। नाला निर्माण कर रहे ठेकेदार को 19 फरवरी 2024 तक कार्य पूर्ण करने का समय दिया गया है। नाला खुला रहेगा और शहर के अन्य नालों से चौड़ा है। नाला निर्माण के बाद निर्बाध रूप से पानी की निकासी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed