{"_id":"62780f1711c3c25fad487fe5","slug":"the-benefit-of-the-scheme-should-reach-the-last-person-of-the-society-dinesh-muzaffarnagar-news-mrt5877836133","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज के अंतिम व्यक्ति तक जाए योजना का लाभ: दिनेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज के अंतिम व्यक्ति तक जाए योजना का लाभ: दिनेश
विज्ञापन
सिंचाई बंगले में मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह से वार्ता करते जिला पदाधिकारी
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। जिले के प्रभरी मंत्री राज्यमंत्री उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात दिनेश प्रताप सिंह ने विकास भवन सभागार में अधिकारियो के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ आखिरी पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए।
प्रभारी मंत्री ने महिलाओं और बच्चों के साथ होने वाले अपराधों की गहन समीक्षा की। ऐसे प्रकरणों की विवेचना की स्थिति को देखा। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति में महिला उत्थान की सभी योजनाओं का संवेदनशीलता के साथ प्रचा प्रसार होना चाहिए। चिन्हित अपराधियों, माफियाओं के विरुद्ध कार्यवाही की प्रगति पर समीक्षा की। चिकित्सालयों में स्वास्थ्य व्यवस्था, गोल्डन कार्ड, मुख्य मंत्री जन आरोग्य योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं शहरी, मुख्यमंत्री आवास योजना, गेहूं क्रय केंद्र, स्मार्ट फोन एवं टेबलेट वितरण, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, पुष्टाहार वितरण, विद्युत आपूर्ति, नि:शुल्क राशन वितरण, स्कूल चलो अभियान, मिशन कायाकल्प इत्यादि पर गहन समीक्षा की।
उन्होनें अधिकारियों के तैनाती स्थल पर रात्रि में ठहरने आदि के निर्देश दिये। गो आश्रय स्थलों में साफ-सफाई के साथ ही चारे की व्यवस्था रखने एवं जन सामान्य को भूसा दान के लिए प्रेरित करने तथा इस योजना के बारे में उन्होने कहा कि यह मुख्यमंत्री की एक महत्वाकांक्षी योजना है, इसमें समाज और सरकार जुडकर कार्य करे। स्कूल चलो अभियान के तहत जानकारी लेते हुए बीएसए ने बताया कि 23 हजार बच्चो के नये एडमिशन कराये गये। आगे चलकर ओर बच्चो के एडमिशन कराये जायेगे।
विज्ञापन
राशन कार्ड बनाने में पूरी पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए। प्रशासन और सरकार को दोपहिया वाहन बताते हुए दोनो को एक दूसरे का पूरक बताया। इसलिए जनप्रतिनिधियों से संवाद और सम्पर्क को बेहतर करने के लिए माह में डीएम एवं एसएसपी को जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक करने के निर्देश दिए। उन्होने श्रम विभाग की योजनाओं के चिन्हीकरण में जनप्रतिनिधियों से सहयोग लेने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग आपूर्ति के संबंध में दिये गये निर्देशों का पालन करे। कानून व्यवस्था की समीक्षा में एसएसपी ने बताया कि अवैध शराब, गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई हो रही है। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल, जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला, एसएसपी अभिषेक यादव, सीडीओ आलोक यादव, एडीएम वित्त अजय कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।