फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The auditorium will be constructed on two bid basis

Muzaffarnagar News: टू बिड पद्धति पर होगा ऑडिटोरियम का निर्माण

Sat, 02 Aug 2025 11:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 02 Aug 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
The auditorium will be constructed on two bid basis
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। विकास प्राधिकरण ने राजकीय इंटर कॉलेज की भूमि में 500 लोगों के बैठने की क्षमता वाले ऑडिटोरियम का निर्माण टू बिड पद्धति पर कराने का निर्णय लिया है। ईपीसी मोड से ऑडिटोरियम निर्माण में कठिनाई की बात सामने आई, जिसके बाद बोर्ड बैठक में निर्णय लिया गया कि ऑडिटोरियम का निर्माण टू बिड पद्धति से कराया जाए। स्वीकृति के लिए उसकी डिजाइन ड्राइंग का प्रस्तुतिकरण प्राधिकरण में एमडीए उपाध्यक्ष के सामने कराया जाए।

ऑडिटोरियम राजकीय इंटर कालेज की .80 हेक्टेयर भूमि में से 10 हजार वर्ग मीटर पर बनाया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए एमडीए की 17 मई 2023 को हुई बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया था। लेकिन कभी चुनाव आचार संहिता लागू होने और कभी एक से अधिक निविदा न निकल पाने और उसके बाद ईपीसी मोड निर्माण में आ रही कठिनाइयों को देखते हुए ऑडिटोरियम निर्माण स्थगित होता रहा है। बुधवार को हुई बोर्ड बैठक में ऑडिटोरियम के निर्माण का रास्ता साफ हुआ।
विज्ञापन


पहले तकनीकी और फिर खुलेगी वित्तीय बिड

एमडीए अधिशासी अभियंता विनीत अग्रवाल ने बताया कि निर्माण के लिए पहले तकनीकी बिड और उसके उपरांत वित्तीय बिड खोली जाएगी। इस कार्यदायी संस्था की वित्तीय बिड न्यूनतम धनराशि की होती है, उसे ही टेंडर दिया जाता है। ऑडिटोरियम निर्माण के लिए कंसल्टेंट का चयन कर लिया गया है। दो बार ड्राइंग का प्रस्तुतिकरण भी हो चुका है। अब अंतिम बार एमडीए उपाध्यक्ष के समक्ष फिर से प्रस्तुतिकरण किया जाएगा। ड्राइंग स्वीकृत होने के बाद कंसल्टेंट डीपीआर एवं अन्य डाक्यूमेंट तैयार कर उनका प्रस्तुतिकरण करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed