फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The artisan fled with gold and cash worth lakhs, a case was filed

Muzaffarnagar News: लाखों का सोना और नकदी लेकर भाग गया कारीगर, मुकदमा दर्ज

Mon, 17 Feb 2025 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
The artisan fled with gold and cash worth lakhs, a case was filed
खतौली। नगर के बड़ा बाजार में सोनार व आभूषण बनाने का कार्य करने वाला सलाउद्दीन मौला लाखों रुपये कीमत का सोना, नकदी लेकर भाग गया। आरोपी के खिलाफ अलीगढ़ निवासी विनोद कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

जनपद अलीगढ़ के थाना पाली मुकीमपुर के गांव गहतोली निर्मल निवासी विनोद कुमार ने थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि नगर के बड़ा बाजार में आभूषण बनाने वाले सलाउद्दीन मौला को बहन की शादी के लिए 12 ग्राम पुराना सोना, 85 हजार रुपये फोन पे के माध्यम से, 60 हजार रुपये नकद आभूषण बनाने के लिए दिए थे।
विज्ञापन

इसके अलावा सोनू वर्मा का साढ़े आठ ग्राम सोना, 25 हजार रुपये नकद, मुकुल जैन के 25 हजार रुपये, रजनीश वर्मा का 16 ग्राम सोना, कुसुम का 21 ग्राम सोना, 50 हजार रुपये नकद और नागेश मराठा के 30 हजार रुपये, अरुण वर्मा का 6 ग्राम सोना एवं चार ग्राम की अंगूठी, हैदर अली के 14 हजार रुपये और दो ग्राम सोना, विपिन वर्मा का 70 ग्राम सोना, मनीष शर्मा का 25 ग्राम सोना सलाउद्दीन मौला को दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी उक्त सभी लोगों का लाखों रुपये का सोना और लाखों रुपये की नकदी लेकर चला गया है। पीड़ित ने बताया कि वह इनके अलावा अन्य लोगों का भी लाखों रुपये का सोना लेकर चला गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed