फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The arrears and relatives attacked the team of electricity department

बकायादार व परिजनों ने विद्युत विभाग की टीम पर किया हमला

Wed, 16 Mar 2022 10:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:49 PM IST
विज्ञापन
The arrears and relatives attacked the team of electricity department
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। दो लाख 88 हजार की बकायादारी में बिजली का कनेक्शन काटने गई बिजली विभाग की टीम पर बकायादार ने अपने परिजनों के साथ मिलकर हमला बोल दिया। इस हमले में कई कर्मचारी घायल हो गए। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाने की मांग को लेकर कर्मचारियों ने कोतवाली में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

विद्युत निगम के उच्चाधिकारियों के निर्देशों के अनुसार बड़े बकायादारों के खिलाफ विभाग ने अभियान चलाया है। मंगलवार को विद्युत विभाग की टीम बड़े बकायादारों के कनेक्शन काटने में लग गई। इस टीम ने हिंडन नदी के पुल पार बड़े बकायादार शब्बीर, रूकसाना व सलीम के कनेक्शन काट दिए। हाजी नसीम की पत्नि शमा बेगम के नाम पर विभाग के 2 लाख 88 हजार रुपये बकाया हैं। बिजली विभाग की टीम जब यह कनेक्शन काटने गई तो महिला के लड़कों व पति ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर इस टीम पर हमला बोल दिया। इस हमले में विद्युत विभाग के प्रेम, कपिल व कमल आदि सहित कई कर्मचारी घायल हो गए।
विज्ञापन

घटना से विभाग के कर्मचारियों में रोष फैल गया। विभाग के जेई हेतराम के साथ कर्मचारी कोतवाली पहुंचे। मारपीट के आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाने की मांग को लेकर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार यादव व वरिष्ट उपनिरीक्षक लेखराज सिंह ने बताया कि विभाग के अवर अभियंता की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उन्होंने बताया कि जल्दी ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर सोनू कुमार, कपिल कुमार, डेविड, मनोज, मदनपाल, कमल सिंह व प्रेम कुमार सहित एक दर्जन कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed