{"_id":"633b2842b6dcdf332e77ec77","slug":"the-anniversary-of-the-lakhimpur-kheri-incident-was-celebrated-by-burning-the-effigy-of-the-minister-muzaffarnagar-news-mrt608082417","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री का पुतला फूंककर मनाई लखीमपुर खीरी कांड की बरसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री का पुतला फूंककर मनाई लखीमपुर खीरी कांड की बरसी
विज्ञापन
चरथावल में मंत्री टेनी का पुतलां फूकने को लेकर पुलिस से भकियू कार्यकर्ताओं से नोंकझोक और छीना झप?
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
- भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष बोले, गूंगी बहरी हो चुकी है सरकार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। भाकियू ने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा उर्फ टेनी का पुतला फूंककर लखीमपुर खीरी कांड की बरसी मनाई। भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार गूंगी बहरी हो चुकी है। एक साल बाद भी गृह राज्यमंत्री पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
लखीमपुर खीरी कांड के एक साल पूरे होने पर भारतीय किसान यूनियन ने जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किया। इसी कड़ी में शहर के महावीर चौक पर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मंत्री अजय मिश्रा उर्फ टेनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उधर, मीडिया से बात करते हुए भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने सरकार पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार अपने मंत्रियों को दोषी होने के बाद भी बचाती है, और विपक्ष के निर्दोष नेताओं पर भी कार्रवाई कराती है। इस मौके पर देव अहलावत, गुलबहार राव, बिट्टू बालियान, गुलशन चौधरी, सोनिया सैनी, रजनी शर्मा, बेबी, गुलशाला आदि मौजूद रही।