{"_id":"68e82232b72fb6bd760cd09c","slug":"the-aim-is-to-defeat-the-bjp-in-2027-vinay-ratan-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-156194-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"2027 में भाजपा को हराने का लक्ष्य : विनय रतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2027 में भाजपा को हराने का लक्ष्य : विनय रतन
विज्ञापन
भोपा रोड पर आजाद समाज पार्टी के कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ता : संवाद
मुजफ्फरनगर। भीम आर्मी एकता मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन ने कहा कि बहुजन समाज के पथ प्रदर्शक कांशीराम के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराने का लक्ष्य है। देश को बचाने के लिए हमें झुकना भी पड़े तो तैयार हैं। राजनीति में युवाओं की अधिक से अधिक हिस्सेदारी होनी चाहिए।
आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी एकता मिशन संगठन ने भोपा रोड स्थित बैंक्वेट हाॅल में बसपा संस्थापक कांशीराम का परिनिर्वाण दिवस मनाया। भीम आर्मी एकता मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भारी संख्या वालों को भागीदारी नहीं मिल रही है। कम संख्या वालों को बड़े पद दिए जा रहे हैं। सचिवालय में पिछड़े और अनुसूचित जाति के लोगों को किनारे किया जा रहा है। कांशीराम का सपना था कि बहुजन समाज एकजुट रहें। अपने वोट के प्रयोग से हर व्यवस्था पर नियंत्रण किया जा सकता है। गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर विनय रतन ने कहा कि बीजेपी को हराने के लिए हमें झुकना भी पड़े तो हम तैयार हैं।
राष्ट्रीय लोकदल के जिला पंचायत सदस्य यूनुस चौधरी ने आसपा की सदस्यता ली। इस मौके पर आसपा जिलाध्यक्ष दिनेश बावरा, मेजर जोगेंद्र दास, दीपक राणा, भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष रजत निठारिया, अमीर आलम मौजूद रहे।
विज्ञापन
रोडवेज कर्मचारियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि : श्रमिक समाज कल्याण संघ उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने मुजफ्फरनगर डिपो में कांशीराम की पुण्यतिथि मनाई। प्रांतीय सदस्य केंद्र प्रभारी रामेंद्र कुमार, शाखा मंत्री शिवकुमार, उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, राकेश कुमार, अभिषेक कुमार ने कांशीराम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। ्