फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The administration sought cooperation in the meeting regarding Kanwar Yatra

Muzaffarnagar News: कांवड़ यात्रा को लेकर हुई बैठक में प्रशासन ने मांगा सहयोग

Sun, 29 Jun 2025 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
The administration sought cooperation in the meeting regarding Kanwar Yatra
-प्रशासन से गण्यमान्य लोगों से सुझाव लेते हुए सहयोग की अपील की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। कांवड़ यात्रा को लेकर हुई बैठक में प्रशासन से गण्यमान्य लोगों से सुझाव लेते हुए सहयोग की अपील की। बैठक में बिजली, सिंचाई, ब्लाॅक, चिकित्सा, नगर पालिका, लोक निर्माण आदि विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
तहसील सभागार में हुई बैठक में गण्यमान्य लोगों ने बिजली, पानी की सुविधा दिन-रात किए जाने की मांग की। इसके अलावा कांवड़ यात्रा मार्ग में खुले बिजली ट्रांसफार्मरों की बेरिकेडिंग कराने, खंभों पर प्लास्टिक लपेटने, नगर में बाजारों से अतिक्रमण हटाए जाने की बात कही।
विज्ञापन

डॉ. चंद्रमोहन शर्मा ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान शिविर संचालकों को भटकना न पड़े। पुलिस प्रशासन उनका सहयोग करे, सड़क किनारे पाइप लाइन डालने के दौरान खोदे गए गड्ढों को ठीक कराया जाए। यात्रा के दौरान सड़क के कट बंद होने से लोगों को परेशानी से बचाने के लिए बजार से अतिक्रमण भी हटवाया जाए, जिससे आमजन को अवागमन में बाधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम राजकुमार भारती ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से कांवड़ की तैयारी के लिए उनके द्वारा कराए गए कार्याें के बारे में जानकारी लेकर उनको आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में सीओ राम आशीष यादव, डॉ़ अवनीश कुमार, एक्सईएन विद्युत देवेंद्र कुमार, ईओ राजीव कुमार, बीडीओ सुनील कुमार के अलावा व्यापारी नेता राजेश जैन, दीनू मलिक, हसनुदीन, सुधीश पुंडीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed