फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The accused who helped in burning the dead body arrested

Muzaffarnagar News: शव को जलाने में मदद करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Fri, 06 Jan 2023 11:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
The accused who helped in burning the dead body arrested
मीरापुर। महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने तथा महिला के परिजनों को बिना सूचना दिए ही शव को जलाने के आरोप में दर्ज मुकदमे में पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया है ।
विज्ञापन

करीब एक माह पूर्व मेरठ निवासी कुसुमलता ने गांव खेड़ी सराय निवासी अपने दामाद मनीष उर्फ सोनू को अपनी पुत्री नीशू शर्मा को आत्महत्या के लिए उकसाने तथा मायके वालों को बिना सूचना दिए ही चोरी छिपे शव को जलाने का आरोप लगाते हुए थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस मृतका के आरोपी पति को पहले ही जेल भेज चुकी है। नीशू की मौत हो जाने के बाद शव को जलाने के मामले में पुलिस आरोपी पति के साथियों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर मीरापुर विनोद कुमार ने बताया कि जांच में तीन नाम प्रकाश में आए थे। उक्त मामले में पुलिस ने गांव खेड़ी सराय निवासी मृतका के देवर अवनीश शर्मा को घर के से गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed