फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The accused were not caught

Muzaffarnagar News: नहीं पकड़े गए आरोपी, परिजनों ने लिखा-मकान बिकाऊ है

Tue, 09 May 2023 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
The accused were not caught
गाव काटका में मकान पर लिखा मकान बिकाऊ है।
गांव काटका निवासी मेकचंद की हत्या में पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सिखेड़ा (मुजफ्फरनगर)। गांव काटका निवासी मेकचंद की हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न किए जाने से परिजनों में गुस्सा हैं। परिजनों ने गांव छोड़ने का ऐलान करते हुए अपने घर के बाहर ‘मकान बिकाऊ हैं’ लिख दिया है।
गांव काटका निवासी मेकचंद की 15 अप्रै को पैसे के लेनदेन को लेकर गांव नंगला मुबारिक निवासी सुधीर ने अपने घर बुलाकर पिटाई कर दी थी। अस्पताल ले जाते समय मेकचंद की मौत हो गई थी। मेकचंद के परिजनों ने आरोपी सुधीर, उसके भाई धर्मेंद्र, ओमकार व लक्की के खिलाफ मुकदमा लिखाया था। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सुधीर को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था। बाकी आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिजन नाराज हैं।
विज्ञापन

उन्होंने अपने घर के बाहर ‘मकान बिकाऊ हैं’ लिख दिया है। मृतक मेकचंद के पुत्र अमित ने बताया कि आरोपी पक्ष के लोग उन्हें धमका रहे हैं। अधिकारी भी उनकी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। अब तो गांव छोड़ कर जाने पर मजबूर होना पड़ गया है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि केस में विवेचना जारी हैं। पुलिस अपना काम ईमानदारी के साथ निष्पक्षतापूर्ण कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed