फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The accused turned out to be the one who filed the case, arrested

Muzaffarnagar News: मुकदमा दर्ज कराने वाला ही निकला आरोपी, किया गिरफ्तार

Mon, 25 Aug 2025 01:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
The accused turned out to be the one who filed the case, arrested
मीरापुर। पुलिस ने फर्जी मुकदमा दर्ज कराने के आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया है। उसने कॉपीराइट एक्ट का फर्जी मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

थाना पुलिस ने बताया कि चंडीगढ़ में रहकर टाटा कंपनी में कार्य करने वाले बिहार के मधुबनी जिले के थाना विसफी के सिघिया निवासी अमित झा ने दो अप्रैल को थानाक्षेत्र के मोहल्ला हनुमानपुरी निवासी रोहताश के खिलाफ नकली टाटा चाय के पैकेटों का निर्माण कराने के आरोप में कॉपीराइट का मुकदमा दर्ज कराया था। रोहताश का चालान कर दिया था। लेकिन मोबाइल लोकेशन व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अमित झा ही आरोपी निकला। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की। आरोपी ने बताया कि कंपनी इस तरह के कार्य करने वाले लोगों को पकड़वाने पर इनाम देती है। जिस कारण उसी ने रोहताश पर फर्जी मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed