फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Thakur Puran Singh, along with seven others, was arrested for the deadly attack.

Muzaffarnagar News: जानलेवा हमले में ठाकुर पूरण सिंह समेत सात नामजद, भाई और बेटा गिरफ्तार

Sun, 08 Mar 2026 01:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Thakur Puran Singh, along with seven others, was arrested for the deadly attack.
ठाकुर पूरण सिंह, किसान नेता
मुजफ्फरनगर। थाना तितावी क्षेत्र के नसीरपुर गांव निवासी दुष्यंत पर किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह के दो बेटों सहित कई लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस आरोप में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किसान नेता के बेटे नंदू उर्फ विजय प्रताप, भाई रवि व गाड़ी चालक अनिकेत को गिरफ्तार कर लिया। किसान नेता सहित सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


पीड़ित युवक की मां ओमवती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि उसका बेटा सुबह के समय गाय को लेकर जंगल में गया था। घर लौटते समय रास्ते में ठाकुर पूरन सिंह की गाड़ी आ रही थी। आरोप है कि गाड़ी साइड में करने को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद ठाकुर पूरन सिंह ने गाली-गलौज शुरू कर दी। उस समय पीड़िता का बेटा बिना किसी विवाद के घर लौट आया।
विज्ञापन


आरोप है कि शाम के समय उसका बेटा दवाई लेने के लिए डॉक्टर के पास जा रहा था। जैसे ही वह दीक्षित के घर के सामने से गुजर रहा था, तभी वहां पहले से खड़े ठाकुर पूरन सिंह के भाई रवि, बेटे नंदू उर्फ विजय प्रताप व सागर तथा दीक्षित, विक्की और गाड़ी के चालक अनिकेत ने एक राय होकर उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि सभी हमलावर धारदार हथियार व लाठी डंडे लिए हुए थे। हमले में वादी का बेटा घायल होकर बेहोश हो गया। घटना के समय मौके पर मौजूद सिवा, मनजीत, और संदीप घायल युवक को डॉक्टर के पास ले गए। आरोप है कि किसान नेता ने पूरे परिवार को जान से मारने और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी है।

सीओ फुगाना यतेंद्र नागर ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर किसान नेता के दो बेटों, एक भाई व गाड़ी चालक सहारनपुर जनपद के थाना बड़गांव के गांव नरहेड़ा निवासी अनिकेत को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

ठाकुर पूरण सिंह, किसान नेता

ठाकुर पूरण सिंह, किसान नेता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed