{"_id":"5fff3b678ebc3e2e7b610663","slug":"term-of-district-panchayat-president-completed-muzaffarnagar-news-mrt520384123","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम दिन कार्यालय में रही काफी चहल पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम दिन कार्यालय में रही काफी चहल पहल
विज्ञापन
जिला पंचायत कार्यालय में कार्यकाल के अंतिम दिन फाइलों का कार्य पूर्ण करतीं अध्यक्ष आंचल।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
जिला पंचायत अध्यक्ष का कार्यकाल पूरा
मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत अध्यक्ष के कार्यकाल का अंतिम दिन होने के कारण बुधवार को कार्यालय में काफी चहल पहल रही। कर्मचारी जहां फाइल दुरुस्त करने में लगे रहे, वहीं कार्यालय में ठेकेदारों का जमावड़ा रहा। दोपहर बाद जिला पंचायत अध्यक्ष आंचल ने कार्यालय पहुंच कर फाइलों का निस्तारण किया। इनमें ठेकेदारों की भुगतान की फाइलें भी शामिल रहीं। बताया गया है कि अंतिम दिन लाखों का भुगतान ठेकेदार को रुका हुआ जारी किया गया।
जिला पंचायत अध्यक्ष का कार्यकाल बुधवार को पूरा हो गया। शासन के आदेश पर अब डीएम प्रशासक नियुक्त हो जाएगी। शासन ने जिला पंचायत अध्यक्ष के डिजिटल हस्ताक्षर भी बुधवार रात 12 से निष्क्रिय कर दिए गए। पांच साल पहले सात जनवरी 2016 को हुए चुनाव में अनुसूचित जाति की महिला आरक्षित सीट पर मखियाली निवासी अर्जुन तोमर की पत्नी आंचल जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर चुनी गई थीं। बुधवार को कार्यकाल का अंतिम दिन था। जिला पंचायत कार्यालय में सुबह से ही काफी चलह पहल रही। कर्मचारी अपनी फाइलों को ठीक करने में जुटे रहे। सबसे अधिक भीड़ ठेकेदारों की रही, जिनका भुगतान अभी बाकी है।
जिला पंचायत अध्यक्ष के दोपहर बाद तक भी नहीं आने से ठेकेदार बेचैन होकर इधर-उधर घूमते रहे। दोपहर बाद साढ़े तीन बजे अध्यक्ष आंचल कार्यालय में पहुंची तो कार्यालय में हलचल और सरगर्मी काफी तेज हो गई। अधिकारियों और कर्मचारियों ने आंचल का अभिनंदन किया। अध्यक्ष आंचल ने सर्व प्रथम अपने गांव मखियाली में हुए निर्माण कार्य से संबंधित फाइल पर हस्ताक्षर कर उसका निस्तारण किया। उन्होंने अधिकारियों से वार्ता की। इसके बाद कई फाइलों पर साइन किए। दो घंटे बाद साढ़े पांच बजे वह घर लौट गईं।
विज्ञापन
126 करोड़ से विकास कार्य कराए
अध्यक्ष आंचल ने बताया कि पांच साल का कार्यकाल बहुत अच्छा रहा। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान के निर्देशन ने निर्विवाद कार्यकाल रहा। इस योजना में पांच साल में 126 करोड़ रुपये आए, जिनसे विकास कार्य कराए गए। 180 किलोमीटर सड़कें बनवाई। 30 किलोमीटर सड़कों पर लेपन कार्य कराया गया। देहात में नाली, खडंजे, टीन शेड आदि विकास कार्य कराए।
12 फाइलों का किया निस्तारण
अध्यक्ष आंचल ने बताया कि अंतिम दिन करीब एक दर्जन फाइलों का निस्तारण किया। चार दिनों में मंत्रियों के कार्यक्रमों के कारण कुछ फाइलों का काम रुक गया था, जिन्हें पूरा कराया गया। हां कुछ ठेकेदारों का भुगतान भी बाकी था, उनकी फाइलों का भी निस्तारण किया गया।
सास के साथ दूसरी बार दफ्तर आईं
जिला पंचायत अध्यक्ष आंचल अपने कार्यकाल के अंतिम दिन सास प्रमिला और पति अर्जुन तोमर के साथ कार्यालय पहुंची। कहा कि उनकी सास दूसरी बार यहां आई हैं, पांच साल पहले शपथ ग्रहण समारोह में पहली बार उनकी सास आईं थीं।