फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tent and bridge construction training given

तंबू और पुल निर्माण का दिया प्रशिक्षण

Sun, 14 Feb 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Tent and bridge construction training given
चौधरी छोटूराम डिग्री कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना में प्रतिभाग करती छात्राएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
तंबू और पुल निर्माण का दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। चौधरी छोटू राम डिग्री कॉलेज में रोवर-रेंजर कैंप के दूसरे दिन छात्र-छात्राओं को तंबू और पुल निर्माण सिखाया गया।
प्राचार्य डॉ नरेश मलिक ने सभी रोवर्स रेंजर्स को स्वामी विवेकानंद के उच्च आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी। जिला संगठन स्काउट कमिश्नर भारत भूषण ने रोवर्स रेंजर्स को व्यायाम कराया। प्रभा तथा गुंजन के द्वारा विभिन्न प्रकार की गतिविधियां जैसे कि गांठ बांधना, झंडा बांधना , तंबू निर्माण, पुल निर्माण आदि का प्रशिक्षण दिया गया। रोवर लीडर डॉ हरिओम शर्मा ने समाज और परिवार को जोड़ने के लिए धैर्य, सद्भावना और सम्मान का महत्व समझाया।

जिला आयुक्त गाइड गुंजन ने रोवर्स रेंजर्स का इतिहास बताया। सुघोष आर्य ने विद्यार्थियों को ज्ञान की बातें बताई और उत्साहवर्धन किया। जिला कमिश्नर स्काउट भारत भूषण ने छात्र-छात्राओं को गीत सिखाएं। संचालन डॉ हर्षिता तिवारी ने किया। मौके पर डॉ. आईजे सिंह, डॉ. विजय ढाका, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. रविंद्र कुमार, डॉ. शिवम धीमान, गौरव जैन, डॉ. रीता, डॉ. प्राची, देवी शरण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed