फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tension between farmers over sugarcane weighing at Titawi Sugar Mill

तितावी चीनी मिल पर गन्ना तौल को लेकर किसानों के बीच तनाव

Mon, 21 Mar 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Tension between farmers over sugarcane weighing at Titawi Sugar Mill
कलेक्ट्रट में प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। चीनी मिल में गन्ना तौल को लेकर पीनना और तितावी के किसानों के बीच तनाव बना हुआ है। पीनना और आसपास के गांवों के किसानों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कहा कि तितावी के किसान बिना लाइन के गन्ना तौलते हैं। दूसरे गांव के किसानों के साथ झगड़ा किया जाता है।
विज्ञापन

सोमवार को पीनना, अमीरनगर, जागाहेडी, लड़वा, नसीरपुर और बरवाला समेत 15 से अधिक गांव के किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। डीएम चंद्रभूषण सिंह को ज्ञापन देते हुए किसानों ने कहा कि वह तितावी शुगर मिल के गेट पर गन्ना सप्लाई करते हैं। लेकिन तितावी के किसान दूसरे गांव के किसानों के साथ अभद्रता करते हैं। बिना लाइन के गन्ना तौलते हैं और झगड़े पर उतारू हो जाते हैं। अपनी शिफ्ट में गन्ना नहीं तौलते। इससे मिल में अव्यवस्था रहती है। डीएम ने किसानों को आश्वासन दिया कि सभी किसानों के साथ चीनी मिल में समान व्यवहार किया जाएगा। किसान संजोग, सनोज, प्रविंद्र, अनिल, उपेंद्र, महिपाल, बिजेंद्र बरवाला, महावीर, रामपाल, अमरीश, परमेंद्र, राकेश, संजय, गंगा सिंह, विक्रांत, अजेंद्र कुमार, नसीरपुर के देवेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, प्रियंक सिंह, नितिन, रमेश, ओमपाल, सुरेशपाल, संदीप, विशाल, कपिल, जफरपुर के पवन, राजवीर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

चार मार्च को हुआ था झगड़ा
चार मार्च को मिल में तौल को लेकर किसानों के बीच झगड़ा हो गया था। तितावी और अन्य गांव के किसान आमने-सामने आ गए थे। किसानों ने मिल परिसर में तौल बंद कराकर जाम लगा दिया था। एसडीएम सदर परमानंद झा ने नियमानुसार व्यवस्था का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed