{"_id":"66fd51a149e723a5d40effc8","slug":"ten-people-including-pradhan-were-caught-gambling-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-131248-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: प्रधान सहित दस लोगों को जुआ खेलते दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: प्रधान सहित दस लोगों को जुआ खेलते दबोचा
विज्ञापन
-पुलिस ने 3 हजार 880 रुपये नकद और ताश के पत्ते किए बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। स्थानीय पुलिस ने एसएसपी से अनुमति लेकर गांव के बाहर बने एक कमरे में मंगलवार देर शाम छापेमारी की। वहां से गांव के मौजूदा प्रधान मोहित सहित दस लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार कर लिया।
थाना पुलिस को कई दिन से सूचना मिल रही थी कि गांव के बाहर अर्जुन ने अपने खेत में एक कमरा बनाया हुआ है, उसमें रोजाना जुआ खेला जाता है। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो सूचना को सही पाया। मंगलवार देर शाम भी जुआ खेला जा रहा था। इसके बाद थाना पुलिस ने छापेमार की और दस लोगों को पकड़ लिया। सीओ सदर राजू कुमार साव ने बताया कि आरोपियों से 3 हजार 880 रुपये नकद व ताश के पत्ते बरामद हुए। गिरफ्तार किए गए गांव अकबरगढ़ निवासी ग्राम प्रधान मोहित, बिट्टू, नवनीत, बबलू, फूल कुमार, मोनू, मनोज, अर्जुन व अमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
-- -- --
बंद मकान में जुआ खेलते तीन गिरफ्तार
खतौली। बड़ा बाजार निवासी नमन जैन के मकान में बाहर से ताला लगाकर अंदर जुआ खेला जा रहा था। पुलिस ने पड़ोसियों के घर की छत से मकान के अंदर जाकर जुआ खेल रहे नमन जैन, राजू, दीपचंद को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही 12 हजार 900 सौ रुपये नकद, ताश के पत्ते बरामद किए।